'सलमान खान पक्षपाती हैं'- अब्दू रोजिक के बिग बॉस एविक्शन का प्रोमो देख भड़के यूजर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 03:09 PM IST

social media Reaction on abdu rozik bigg boss eviction: अब्दू रोजिक वैसे तो बिग बॉस के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बन चुके हैं। सलमान खान ने भी इस बात का खुलासा किया था कि अब्दू बिना किसी फिल्टर के घर के भीतर खेल रहे हैं। लेकिन क्या अब्दू के बिग बॉस को अलविदा कहने का वक्त आ गया है?

Abdu Rozik Bigg Boss Eviction: बिग बॉस 16 का अगला एविक्शन होने को है। इस हफ्ते सलमान खान के शो में कुल 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। निमृत कौर, गौतम विग, गोरी नागौरी, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे का नाम नॉमिनेशन में आया है। अब्दू रोजिक वैसे तो बिग बॉस के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बन चुके हैं। सलमान खान ने भी इस बात का खुलासा किया था कि अब्दू बिना किसी फिल्टर के घर के भीतर खेल रहे हैं। वह अभी तक किसी झगड़े में नहीं पड़े हैं और उनके सभी इमोशन्स रियल हैं। लेकिन क्या अब्दू के बिग बॉस को अलविदा कहने का वक्त आ गया है?

Salman khan and abdu rozik

Salman khan and abdu rozik

अब बिग बॉस के नए प्रोमो के मुताबिक अब्दू शो से बाहर होने वाले हैं! जी हां, सलमान खान ने खुद खुलासा किया है कि अब्दू रोजिक शो से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस-16 के नए प्रोमो में सलमान खान घरवालों से काफी निराश नजर आए। सलमान खान ने कहा कि कई लोगों की वजह से अब्दू रोजिक नॉमिनेट हुए हैं जो ये कह रहे हैं कि वह घर नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। हालांकि अब्दू रोजिक का बाहर जाना सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।

End of Feed