टीवी मसाला

Anupamaa की TRP बढ़ाने के लिए स्मृति ईरानी को लेकर आएंगे राजन शाही? खुद एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Smriti Irani Breaks Silence On Entering In Anupamaa: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता था। उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही 'अनुपमा' में नजर आएंगी। लेकिन अब उन्होंने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच भी बताया है।

Image

'अनुपमा' पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी

Smriti Irani Breaks Silence On Entering In Anupamaa: टीवी से लेकर राजनीति तक पहुंचने वाली स्मृति ईरानी एक ही सीरियल से छोटे पर्दे पर छा गई थीं। स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी बनकर जमकर फेम बटोरा था, साथ ही टीआरपी क्वीन भी बन गई थीं। राजनीति में कदम रखने से पहले से ही स्मृति ईरानी ने टीवी इंडस्ट्री से विदाई ले ली थी। बीते कई सालों से उन्हें किसी भी शो में नहीं देखा गया है। लेकिन कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि स्मृति ईरानी टीवी की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। बताया गया था कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani), रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में कदम रखेंगी और कैमियो कर शो की टीआरपी बढ़ाने में मदद करेंगी। लेकिन अब इस मामले का सच खुद स्मृति ईरानी ने बयां किया है।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने टीवी पर उनकी वापसी की खबर पर रिएक्शन दिया और 'अनुपमा' (Anupamaa) में एंट्री की बात का सच जाहिर किया। स्मृति ईरानी ने बताया कि ये सभी खबरें झूठी हैं और वह 'अनुपमा' में तो क्या टीवी पर ही वापसी नहीं करने वालीं। स्मृति ईरानी के साथ-साथ रोनित रॉय की एंट्री की खबरें भी सामने आई थीं। बताया गया था कि रोनित रॉय भी नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ 'अनुपमा' का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

'अनुपमा' को अलविदा कह चुके हैं गौरव खन्ना?

बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में लीप के बाद कई पुराने किरदारों की वापसी हो गई। लेकिन अनुज की वापसी का मेकर्स ने अभी तक कोई इशारा नहीं दिया है। हालांकि आज के एपिसोड में अनुज की छोटी सी झलक दिखाई गई थी, लेकिन इससे ये नहीं पता लगता कि गौरव खन्ना शो का हिस्सा हैं या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article