टीवी मसाला

Anupamaa: पुरानी यादों को समेटकर साथ ले गई 'आध्या', जाते-जाते राजन शाही सहित बाकियों के लिए निकाला दिल का गुबार

Anupamaa Aurra Bhatnagar Quits Show Shares Emotional Post: रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' को लीप से पहले कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं। इस लिस्ट में अब औरा भटनागर का नाम भी जुड़ा है, जिन्होंने जाते-जाते एक इमोशनल पोस्ट शेयर की और राजन शाही सहित बाकियों के लिए दिल की बात लिखी।

Image

'अनुपमा' को अलविदा कह गईं औरा भटनागर

Anupamaa Aurra Bhatnagar Quits Show Shares Emotional Post: रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' को अभी तक कई सितारे अलविदा कह चुके हैं। गौरव शर्मा से लेकर निधी शाह, नीशी सक्सेना और कुंवर अमर सिंह जैसे कई सितारों ने लीप के कारण 'अनुपमा' को बाय-बाय कह दिया है। वहीं अब इस लिस्ट में चाइल्ड एक्ट्रेस औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने 'अनुपमा' (Anupamaa) को बाय-बाय कह दिया है। औरा भटनागर ने जाते-जाते सेट पर बिताए पलों को फैंस के साथ शेयर किया। साथ ही औरा भटनागर ने लंबी-चौड़ी पोस्ट भी लिखी, जिसमें उन्होंने रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के साथ-साथ राजन शाही के लिए भी अपनी दिल की बात कही।

औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) ने 'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर अपनी पोस्ट में लिखा, "कहते हैं कि अलविदा कहना बहुत मुश्किल होता है और ये चीज मैंने 9 अक्टूबर को महसूस की। ये मेरा आखिरी दिन था और मैं ही एक कलाकार थी वहां, जिससे ये मेरे लिए और मुश्किल हो रहा था। अपनी वैनिटी में मैं अकेली बैठी थी और मैंने पर्दा हटाया तो मैंने खुद को एक जंगल में पाया धूंध के बीच, ठंडी हवाओं के बीच। मेरे सामने मेरे 'अनुपमा' के शुरुआती दिन आने लगे और इसके बाद एक के बाद एक यादें सामने आईं। मम्मी अनुपमा यानी रुपाली गांगुली के साथ मेरा वक्त, उनका गले लगाना। पॉप्स गौरव खन्ना के साथ लंच और हंसी-मजाक वाले वो दिन।"

'अनुपमा' (Anupamaa) एक्ट्रेस औरा भटनागर (Aurra Bhatnagar) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "तभी वैनिटी के दरवाजे पर खटखट हुई और मैं वापिस अपनी दुनिया में आ गई। अलग होना मुश्किल होता है। मैं राजन शाही सर का शुक्रिया करना चाहूंगी, जो उन्होंने मुझे इस किरदार को निभाने में मेरी मदद की। हमारी डायरेक्शन टीम रोमेश कालरा सर और अभय जाधव सर, बाकी कैमरा और क्रू टीम का भी आभार जताऊंगी। 'अनुपमा' के लिए और इससे जुड़ी यादों के लिए मेरे मन में एक जगह बन गई है। आखिर में मेरे फैंस के लिए कोई शब्द नहीं है, जिन्होंने मुझे इतना सपोर्ट किया। मैं आप लोगों के बगैर कुछ नहीं हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article