Smriti Irani First Look: टीवी दुनिया का आइकोनिक सीरियल 'क्यूँकि सास भी कभी बहु थी' अपने दूसरे सीजन के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। प्रोड्यूसर एकता कपूर शो का दूसरा सीजन जल्द ही लॉन्च करने वाली है। जब से घोषणा हुई है फैंस बस इंतजार ही कर रहे हैं। फिर एक बार परदे पर स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। सालों बाद स्मृति टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। अब हाल ही में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के सेट से स्मृति ईरानी का लुक सामने आया जिसमें वो फिर एक बार तुलसी विरानी के किरदार में नजर आईं।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' से स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सालों बाद टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। अब हाल ही में शो के सेट से तुलसी विरानी का लुक सामने आया। तस्वीर में स्मृति ईरानी ने महरुन रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। गले में हार और मंगलसूत्र भी नजर आया।तुलसी ने अपने पति मिहिर विरानी के नाम का सिंदूर मांग में भरा हुआ है। स्मृति को वापिस तुलसी विरानी के लुक में देखना काफी मजेदार है। तस्वीर को देख लोगों का कहना है कि स्मृति आज भी वैसी ही नजर आ रही हैं जैसे पहले थीं।

Smriti Irani as Tulsi Virani
स्मृति ईरानी का लुक धड़ल्ले से इंटरनेट पर हर जगह वायरल हो रहा है। बता दें सीरियल में वापिस से शक्ति आनंद, अमर उपाध्याय, गौरी प्रधान, हितेन तेजवानी जैसे कलाकार नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल के लिए रोहित सुचांती और तनिशा मेहता का नाम फाइनल हुआ है। बता दें शो का पहला प्रीमियर जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज होना था। क्यूँकि सेट को एकता कपूर के मुताबिक तैयार नहीं किया गया जिसके चलते शूटिंग लेट शुरू हुई। एकता पूरा ख्याल रख रही हैं कि लोगों को वापिस से पुरानी यादें जीने का मौका मिले।
