रियलटी शो में पहले से ही रिकॉर्ड हो जाते हैं गाने, सिंगर शान ने बताया क्यों छोड़ दिया जज करना

TV Reality Shows are Scripted Singer Shaan Confess: हाल ही में सिंगर शान( Shaan) विक्की लालवानी के साथ पॉडकास्ट में नजर आए। यहां उन्होंने टीवी के रियलटी शो पर खुलकर बात की। शान ने बताया कि 2018 के बाद से टीवी के सिंगिंग रियलटी शो में कई सारी चीजें बदल गई है।

TV Reality Shows are Scripted Singer Shaan Confess: बॉलीवुड सिंगर शान ( Shaan) सींगिंग के अलावा रिएलटी शो भी जज करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से शान ने ऐसी शोज से दूरी बना रखी है। हाल ही में वह एक पॉडकास्ट में नजर आए जिसमें उन्होंने सिंगिंग रियएटी शो की पोल खोलते हुए बताया कि ये सब पहले से रिकॉर्ड किया हुआ होता है। उन्होंने ऐसे शो जज न करने का कारण भी बताया। शान के इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। इंडियन आइडल 15 के खत्म होने के बाद ऐसा विवाद होना जो खूब वायरल हो रहा है।

TV Reality Shows are Scripted Singer Shaan Confess

हाल ही में सिंगर शान( Shaan) विक्की लालवानी के साथ पॉडकास्ट में नजर आए। यहां उन्होंने टीवी के रियलटी शो पर खुलकर बात की। शान ने बताया कि 2018 के बाद से टीवी के सिंगिंग रियलटी शो में कई सारी चीजें बदल गई है। शो की अब स्क्रिप्ट तैयार होने लगी हैं। कंटेस्टेंट हर बार स्टेज पर नहीं गाते। शान ने खुलासा किया कि उनके गानों को रिकॉर्ड किया जाता है और बाद में एडिट किया जाता है। उसमें जरूरी चीज़े थीन करने के बाद ही इसे लाइव किया जाता है। यही नहीं जज अपने रिएक्शन भी उसी एडिट गाने पर देते हैं। शान ने कहा कि मुझे ये बदलाव पसंद नहीं आया जिस वजह से मैंने ऐसे शो जज करने छोड़ दिए थे।

End of Feed