Gauhar Khan Expecting Second Child: अभिनेत्री गौहर खान( Gauhar Khan) ने आज अपने फैंस को खुश कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज देखकर लाखों लोगों का दिन बना दिया। गौहर खान जिन्होंने साल 2023 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था एक बार फिर मां बनने वाली है। एक्ट्रेस ने अपने शौहर के साथ वीडियो शेयर कर यह खुशखबरी दी है। गौहर और जैद की ये क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस अनोखे अंदाज में खुशखबरी सुनकर फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया।
अभिनेत्री गौहर खान ( Gauhar Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। वह एक गार्डन में हैं और साथ में गाना गुनगुना रहे हैं। गौहर ने जहां सिम्पल सा ब्राउन गाउन पहना है वहीं जैद दरबार ( Zaid Darbar) भी साधारण लुक में नजर आ रहे हैं। कुछ सेकेंड के लिए वीडियो चलती है और जैसे ही गौहर कैमरे से दूर जाती है अपने बेबी बम्प पर हाथ रखती है। उनका बेबी बंप उभरा हुआ है और दिखने में वह 6-7 मंथ प्रेग्नेंट लग रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है ' बिस्मिल्लाह, अपनी प्रार्थना हमें देते रहें अपना आशीर्वाद दें, और अपने प्यार से इस दुनिया को झूमने दें' इसके साथ उन्होंने 'गाजाबेबी 2' हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
गौहर खान की इस न्यूज पर फैंस की खुशी देखने लायक है। लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने लेकर आम जनता तक हर कोई गौहर खान को बधाई देता नजर आ रहा है। बताते चले कि मई 2023 में गौहर खान को पहला बच्चा हुआ था। जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा है। स्टार्स अक्सर अपने बेटे की क्यूट वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
