टीवी मसाला

श्वेता तिवारी ने जिस शख्स को बताया भैया, बाद में उसी को बना लिया सैंया; एक्स पति ने किया था दावा

Shweta Tiwari Introduces Abhinav Kohli As Brother: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी विवादों से घिरी रही है। कुछ वक्त पहले उनके एक्स पति राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम राजा चौधरी/अभिनव कोहली

Shweta Tiwari Introduces Abhinav Kohli As Brother: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है। श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर लाखों लोगों का दिल जीता। आज भी उन्हें लोग प्रेरणा के नाम से घर-घर में जानते हैं। लेकिन श्वेता तिवारी का करियर जितना हिट रहा है। उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उथल-पुथल से गुजरी थी। श्वेता तिवारी ने दो शादियां कीं, लेकिन उनकी एक भी शादी सफल नहीं हो पाई। हालांकि आज एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिता रही हैं। लेकिन श्वेता तिवारी कुछ वक्त पहले अपने एक्स पति राजा चौधरी (Raja Chaudhary) के कारण सुर्खियों में आ गई थीं। राजा चौधरी ने सबके सामने खुलासा किया था कि श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली को उनके सामने भाई बताया था।

राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने हिंदी रश को दिये इंटरव्यू में श्वेता तिवारी के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया कि हर कोई श्वेता तिवारी का भाई था, यहां तक कि अभिनव कोहली का परिचय भी उन्होंने भाई के तौर पर ही कराया था। राजा चौधरी ने इस बारे में कहा था, "उसके भाई थे। कहती तो सबको भाई थी। अरे कोहली (अभिनव कोहली) को भी भाई कहती थी। 'भाई है मेरा, भाई का दोस्त है।' बाद में वो लवर बन गया, पति बन गया, बुरी कहानी।"

राजा चौधरी के पास रोते हुए गए थे अभिनव कोहली

राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने ये तक बताया था कि अभिनव कोहली उनके पास रोते हुए आए थे। साथ ही अभिनव ने ये तक बताया था कि वह और श्वेता तिवारी एक्ट्रेस के पहले तलाक के वक्त साथ थे। राजा चौधरी ने इस बारे में कहा था, "दोबारा जब श्वेता ने शादी की, तो वो लड़का (अभिनव कोहली) भी रोते हुए आया मेरे पास, जब उसका फिर से चक्कर चला कि मैं क्या करूं। वो बोला, 'मैं उसके साथ था जब आपका तलाक केस चला, अब मेरे पर ऐसे आपदा आ गई।"

सीजैन खान संग भी था श्वेता तिवारी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयरबता दें कि राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने श्वेता तिवारी पर 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर सीजैन खान संग भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। राजा ने बताया था कि वह एक बार शो के सेट पर गए थे, जहां उन्होंने श्वेता तिवारी और सीजैन खान को कार में साथ देखा था। वहीं श्वेता तिवारी और राजा चौधरी के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने साल 1998 में शादी रचाई थी, लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक फाइनल हुआ था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article