टीवी मसाला

शुभांगी अत्रे ने पीयूष पूरे के निधन से दो दिन पहले की थी उनसे बात, बोलीं- मैं रो रही थी और...

Shubhangi Atre Reveals She Talked Piyush Poorey Before Death: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शुभांगी अत्रे ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पीयूष पूरे के निधन से दो दिन पहले उनसे बात की थी, साथ ही रो-रोकर दरख्वास्त भी की थी।

Image

फोटो क्रेडिट- शुभांगी अत्रे इंस्टाग्राम

Shubhangi Atre Reveals She Talked Piyush Poorey Before Death: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शुभांगी अत्रे ने जहां 'कस्तुरी' के जरिए टीवी की दुनिया में अपनी धाक जमाई थी तो वहीं इन दिनों वह अंगूरी भाभी बनकर छोटे पर्दे पर छाई हुई हैं। लेकिन हाल ही में शुभांगी अत्रे अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में अपने एक्स पति पीयूष पूरे के सिलसिले में बात की। शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने बताया कि शराब की लत के कारण उन्होंने एक्स पति पीयूष पूरे से अलग होने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने ये तक बताया कि उन्होंने पीयूष पूरे के निधन से दो दिन पहले भी उनसे बातचीत की थी।

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) के एक्स पति पीयूष पूरे का इसी साल अप्रैल माह में निधन हो गया। उनके निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताया गया। शुभांगी अत्रे ने इंटरव्यू में बताया कि उनके तलाक की वजह पीयूष पूरे के शराब की लत थी। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र से लेकर पारिवारिक बातचीत का भी सहारा लिया, लेकिन इसके बाद भी पीयूष के शराब की लत नहीं छूटी। एक्ट्रेस ने पीयूष के निधन से पहले हुई बात का भी जिक्र किया और कहा, "मैं रो रही थी और मैं उनसे यही कह रही थी कि जल्दी ठीक हो जाओ।"

एक्स-पति के लिए शुभांगी अत्रे के मन में है ये सवाल

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने कहा कि उन्हें पीयूष पूरे से कोई शिकायत नहीं है। लेकिन एक्स-पति के लिए एक सवाल जरूर है। शुभांगी ने कहा, "मैं ऊपर जाकर पूछूंगी उनसे कि आपने मेरे और आशी के आगे शराब को क्यों चुना।" बता दें कि शुभांगी अत्रे ने साल 2020 में पीयूष से अलग होने का फैसला किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article