टीवी मसाला

कोविड वैक्सीन के चक्कर में मौत की कगार पर पहुंच गई थीं Shrutika Arjun! मंजर बयां कर बोलीं- मेरे घर में सब रोने लगे थे...

Shrutika Arjun On Condition After Taking Covid Vaccine: 'बिग बॉस 18' से सुर्खियां बटोरने वाली श्रुतिका अर्जुन ने हाल ही में पारस छाबड़ा संग पॉडकास्ट में बताया कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद उनकी हालत बदतर हो गई थी। उनका बीपी जहां 40 था तो वहीं सांस लेना भी मुश्किल हो गया था।

Image

कोविड-19 वैक्सीन के कारण श्रुतिका अर्जुन की हालत हो गई थी बदतर

Shrutika Arjun Reveals Her Condition After Taking Covid 19 Vaccine: 'बिग बॉस 18' से सुर्खियां बटोरने वाली साउथ एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। श्रुतिका अर्जुन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में श्रुतिका अर्जुन पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई बातें कीं। पॉडकास्ट में ही श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने बताया था कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उनके पति को बार-बार उनकी सांस चेक करनी पड़ रही थी। यहां तक कि उनका हाल देख घर में भी मौजूद लोग रोने लग गए थे।

श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने बताया कि कोविड वैक्सीन के बाद उन्हें जो तकलीफ हुई, वो उनकी नॉर्मल डिलीवरी से भी ज्यादा थी। श्रुतिका अर्जुन ने इस बारे में कहा, "5 से 6 साल पहले मैं केवल 30 साल की थी और 30 साल की उम्र में कोई मरना नहीं चाहता। कोविड में क्या हुआ, जो वैक्सिनेशन आया था तो मैंने भी वैक्सीन लगवाई थी। आपको विश्वास नहीं होगा कि उस रात जो परेशानी मुझे हुई, उसके आगे नॉर्मल डिलीवरी की परेशानी भी कम थी। पूरी रात अर्जुन मेरे साथ थे और वो परेशानी ऐसी थी कि अर्जुन बार-बार मेरी सांस चेक कर रहे थे कि सब ठीक है या नहीं। अगले दिन सुबह थोड़ी दूर चलते ही मैं गिर गई। मेरा बीपी 40 था, जो कि बहुत भयावह है।"

श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने उस मंजर के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मेरी आंख बंद थी। बस मुझे सुनाई दे रहा था कि मेरे आसपास मौजूद लोग सब रो रहे हैं। मुझे उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं खुद मन में ओम नम: शिवाय बोल रही हूं। किसी तरह से मुझे होश आया। इसके 48 घंटे बाद अर्जुन ने मुझसे कहा कि चलो मूवी देखते हैं तो हम 'किंग कॉन्ग' देख रहे थे। लेकिन उसकी जो आवाज थी, उससे मेरे दिल की धड़कनें बहुत तेज हो गईं। मैं जब तक अर्जुन से बोलने की कोशिश कर रही थी, तब तक मेरा एक तरफ का गाल पीछे की ओर खिंचा जा रहा था। मेरा बायां हाथ ऊपर ही नहीं उठ रहा था। ये पूरी तरह से हार्ट अटैक के लक्षण थे। ये स्ट्रोक या पैरेलाइसिस जैसा था और इसने हम दोनों को डरा दिया था।" श्रुतिका अर्जुन का वीडियो देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनकी बातों से सहमति जाहिर की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article