Shrutika Arjun Gives Her Bigg Boss 18 Salary To These People: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से सुर्खियां बटोरने वाली श्रुतिका अर्जुन शो के बाद भी चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले श्रुतिका अर्जुन करण वीर मेहरा के साथ नजर आई थीं। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें करण वीर मेहरा उन्हें किस करते दिखाई दिये थे। लेकिन हाल ही में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) अपने एक वीडियो के लिए लाइमलाइट में आ गई हैं। इस वीडियो को देखकर लोग श्वेता तिवारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, श्रुतिका अर्जुन ने 'बिग बॉस 18' से मिली अपनी सैलरी घर में काम करने वालों पर लुटा दी। इस दौरान श्रुतिका अर्जुन के साथ-साथ उनका घर संभालने वालों के चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कान दिखी।
श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने पहले घर की कुक को पैसे दिये और उनकी तारीफ में कहा, "मेरे लिए ये इतना अच्छा-अच्छा खाना बनाकर मुझे मोटा कर रही हैं। ये मेरे लिए मां की तरह हैं।" उन्होंने अपनी हाउस हेल्प को पैसे देते हुए कहा, "ये मेरे घर को साफ सुथरा एकदम क्लीन रखती हैं।" श्रुतिका अर्जुन यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने ड्राइवर को तोहफे में बाइक दी और कहा, "ये मेरे लिए भाई जैसा है। ये ड्राइव करके मुझे हर जगह पहुंचाता है। आरव के लिए ड्राइव करता है तो इसके लिए फेवरेट बाइक।"
श्रुतिका अर्जुन के मुरीद हुए फैंस
श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) का वीडियो देख लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "श्रुतिका यार आप कितनी अच्छी हो। मैं तो आपकी फैन हो गई।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हाय कितनी प्यारी है, भगवान आपको और सफलता दें।" तीसरे यूजर ने लिखा, "श्रुतिका आप पर आशीर्वाद यूं ही बना रहे और आप हमेशा खुश रहें।" बता दें कि 'बिग बॉस 18' से पहले श्रुतिका अर्जुन कई साउथ इंडियन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
