Shraddha Arya-Rahul Nagal Blessed With Twin Babies: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और राहुल नागल के घर एक साथ दो-दो खुशियों ने कदम रखा है। दरअसल, श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने बताया है कि वह और राहुल नागल एक बेटी और एक बेटे के मम्मी-पापा बने हैं। श्रद्धा आर्या और राहुल नागल के घर आई इन खुशियों पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइआं दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में भी जाहिर किया कि उनका परिवार पूरा हो गया है।
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने जुड़वा बच्चों से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "खुशियों के दो छोटे-छोटे बंडल ने हमारा परिवार पूरा कर दिया। हमारा दिल खुशियों से भर गया है।" एक्ट्रेस ने 29 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। श्रद्धा आर्या की इस पोस्ट को अभी तक 15 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं 'कुंडली भाग्य' के कई सितारों ने भी श्रद्धा आर्या को जमकर बधाइयां दीं। संजय गगनानी ने कमेंट में लिखा, "बहुत-बहुत बधाई हो। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।" कृष्णा मुखर्जी ने कमेंट में लिखा, "हे भगवान! ढेर सारी शुभकामनाएं।"
2021 में हुई थी श्रद्धा आर्या और राहुल नागल की शादी
बता दें कि 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और राहुल नागल ने नवंबर, 2021 में शादी रचाई थी। दोनों ने सितंबर में ऐलान किया था कि वह मम्मी-पापा बनने वाले हैं। हालांकि इससे पहले से ही फैंस ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। बता दें कि प्रेग्नेंसी के कारण श्रद्धा आर्या को 'कुंडली भाग्य' को भी अलविदा कहना पड़ा।
