Shraddha Arya Baby Shower Photos: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब ऐसे में अब शादी के 3 साल बाद एक्ट्रेस माँ बनने जा रही हैं। हर कोई फैंस नन्हे मेहमान की आने की खुशी में डूबा हुआ है। आज एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म हुई जिसमें परिवार और दोस्त शामिल हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।
गोद भराई की रस्म में श्रद्धा आर्या की सासु मां उनकी और बच्चे की आरती करती हुई नजर आई है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
प्रेग्नेंसी में भी श्रद्धा आर्या अपने पति राहुल संग डांस करती हुई नजर आई। तस्वीरे में देखा जा सकता है की एक्ट्रेस का पति काफी अच्छे से ख्याल रख रहे हैं।
एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने मुंबई स्थित अपने घर में गोद भराई का जश्न मनाया। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने पूरे घर को फूलों और लाइट से सजाय हुआ था।
श्रद्धा आर्या की गोद भराई की रस्म में उनके सीरियल कुंडली भाग्या की स्टारकास्ट नजर आई। तस्वीर में धीरज धूपर और पारस कलनवात जैसे स्टार जश्न का हिस्सा बने।
प्रेग्नेंसी का ग्लो श्रद्धा आर्या की तस्वीरों में साफ झलक रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इस फंक्शन के लिए खूबसूरत गोल्डन और पिंक कलर की साड़ी पहनी थी।
श्रद्धा आर्या अपने दोस्तों संग की तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। ऐसे में अब फैंस बेताब है की एक्ट्रेस लड़के या लड़की में से किस को जन्म देंगी।