Shoaib Ibrahim Ready To Make Comeback On Small Screen: टीवी के चर्चित एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। शोएब इब्राहिम ने साल 2009 में 'रहना है तेरे पलकों की छांव में' के साथ टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें लोकप्रियता 'ससुराल सिमर का' प्रेम बनकर हासिल हुई। शोएब इब्राहिम को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। लेकिन उसके बाद से ही शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री से गायब हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं। शोएब इब्राहिम रियलिटी शो के साथ टीवी की दुनिया में जबरदस्त कमबैक कर सकते हैं।
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) जिस टीवी शो के साथ छोटे पर्दे पर लौट सकते हैं, वह कोई और नहीं बल्कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' है। दरअसल, रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। इसके लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। वहीं लिस्ट में अब शोएब इब्राहिम का नाम भी जुड़ गया है। बताया जा शोएब इब्राहिम को मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया है। लेकिन अभी मेकर्स और एक्टर के बीच बातचीत जारी है और अभी तक दोनों पक्षों की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी भी नहीं की गई है।
बता दें कि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए भी सामने आया था। लेकिन किन्हीं कारणों से वह शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि अगर इस बार वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए हामी भरते हैं तो फैंस की खुशी अलग ही स्तर पर होगी।
