Karishma Tanna Baby Shower: एक्ट्रेस करिश्मान तन्ना 42 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। करिश्मा अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को फुल एन्जॉय कर रही हैं और इस बात की झलक इससे मिलती हैं कि एक्ट्रेस लगातार फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच, करिश्मा तन्ना का बेबी शावर का जश्न भी खत्म नहीं हो रहा है। एक्ट्रेस दो बार अपनी गोदभराई की रस्म सेलिब्रेट कर चुकी हैं और अब दोस्तों के साथ एक्ट्रेस की फिर से गोदभराई की रस्म को मनाया गया। इस मौके पर करिश्मा ने पति वरुण बंगेरा के साथ डांस करके हर किसी का ध्यान खींच लिया।
करिश्मा तन्ना अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के हर पल को जी रही हैं। वह इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार गोदभराई की रस्म को एन्जॉय कर रही हैं। करिश्मा की गोदभराई इस बार दोस्तों के बीच हुईं, जिसकी फोटोज सामने आ गई हैं।
करिश्मा तन्ना ने इस बार गोदभराई में अपना लुक काफी ग्लैमरस रखा। एक्ट्रेस ने व्हाइट लॉन्ग गाउन पहना, जिसके साथ दुपट्टा कैरी किया। अपने लुक को शानदार बनाने के लिए एक्ट्रेस ने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की। गले में नेकपीस और कान में इयररिंग पहने। करिश्मा इस लुक में काफी एलिगेंट लगीं।
करिश्मा तन्ना के तीसरी बेबी शावर की शुरुआत केक कटिंग से हुई। इस बार एक्ट्रेस ने अपने पति वरुण बंगेरा और दोस्तों के सा्थ शानदार केक काटा। इस केक पर लिखा है, 'बेबी ऑन दा वे।' यानी बेबी रास्ते में है। इस तस्वीर में करिश्मा का हाथ पकड़े उनके पति नजर आ रहे हैं। फोटो में सभी खुश हैं।
करिश्मा तन्ना इस मौके को खास बनाने के लिए पति वरुण बंगेरा के साथ रोमांटिक डांस किया। इस तस्वीर में करिश्मा और वरुण एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और करिश्मा अपने पति की बाहों में हैं। दोनों डांस कर रहे हैं।
करिश्मा तन्ना ने इस बेबी शावर में अपने दोस्तों संग खूब सारे पोज दिए। हर फोटो में एक्ट्रेस एलिगेंट लगीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। इस तस्वीर में करिश्मा की स्माइल फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है।
करिश्मा तन्ना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ भी फोटो क्लिक करवाई। तस्वीर पर करिश्मा अपनी सभी खास दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने जो ड्रेस पहनी, उस में उनका बेबी बंप ज्यादा दिखाई नहीं दिया। इस तस्वीर में भी करिश्मा का बेबी बंप साफ नजर नहीं आ रहा है।