Shoaib Ibrahim Celebrates Rakhi: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने अंदाज से हमेशा लोगों का दिल जीता है। शोएब इब्राहिम भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन लगातार व्लॉग शेयर कर फैंस से जुड़े रहते हैं। बीती रात शोएब इब्राहिम ने अपना व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ के इंफ्यूजन से लेकर ईद-मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की झलक भी साझा की। शोेब इब्राहिम के इस व्लॉग पर फैंस भी प्यार लुटाते हुए नहीं थक रहे हैं। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के व्लॉग में नजर आया कि एक्टर की बहन और यू-ट्यूबर सबा इब्राहिम उन्हें राखी बांधने उनके घर आई थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलकर हुईं इमोशनल, अस्पताल जाकर बांटे गिफ्ट्स
शोएब इब्राहिम ने दिखाई राखी सेलिब्रेशन की झलक
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) का ये व्लॉग देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। शोएब इब्राहिम के व्लॉग में सबसे पहले ईद-मिलाद-उन-नबी की झलक देखने को मिली। इस खास मौके पर शोएब इब्राहिम ने खुद खीर बनाई। वहीं अगले दिन शोएब इब्राहिम दीपिका कक्कड़ के साथ उनके इंफ्यूजन के लिए गए। वीडियो में एक्ट्रेस हॉस्पिटल में नजर आईं। शोएब इब्राहिम ने आगे अपने व्लॉग में रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। एक्टर ने बताया कि वह जुमा की नमाज पढ़कर आ चुके हैं और अब उनकी बहन सबा इब्राहिम उन्हें राखी बांधने आने वाली हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'तुम इस इंडस्ट्री के लिए नहीं बनी'- Niki Walia ने बॉलीवुड छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के व्लॉग में नजर आया कि सबा इब्राहिम और उनकी कजन रिजा राखी और मिठाइयां लेकर एक्टर के घर आईं। दोनों ने ही शोएब इब्राहिम को राखी बांधी। वहीं एक्टर ने भी अपनी बहनों को शगुन का लिफाफा दिया। उनका व्लॉग देख एक यूजर ने कमेंट किया, "ये परिवार उदाहरण है कि शांति और दया में एक साथ कैसे रहा जा सकता है।" दूसरे यूजर ने शोएब इब्राहिम की तारीफ करते हुए लिखा कि आप हर रिश्ते में बेहद खास हैं, चाहे वो पति हो, बेटा हो या भाई हो। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शोएब इब्राहिम ने बताया था कि वह तीन से चार महीने से वित्तीय परेशानी से जूझ रहे हैं।
