Shivangi Joshi-Kushal Tandon के ब्रेकअप का तनाज ईरानी ने बताया सच, चीटिंग के दावों के बीच खोला राज

Tannaz Irani On Shivangi Joshi-Kushal Tandon Breakup: शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन इन दिनों अपने ब्रेकअप के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनके ब्रेकअप पर अब तनाज ईरानी ने चुप्पी तोड़ी है।

Tannaz Irani On Shivangi Joshi-Kushal Tandon Breakup: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जहां इन दिनों 'लॉकअप 2' में हैं तो वहीं दूसरी ओर कुशाल टंडन 'द अलायंस' में नजर आ रहे हैं। लेकिन अपनी गेम से ज्यादा दोनों ही अपने ब्रेकअप के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने बताया कि कुशाल टंडन ने उन्हें मैसेज किया था, जिसे उन्होंने खुद शिवांगी जोशी को भी दिखाया। इसके कुछ महीनों बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। श्रेया कालरा के खुलासे के बाद अटकलें लगने लगीं कि कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को धोखा दिया था। लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप पर 'बरसातें' एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कहानी का एक साइड...' Kushal Tandon के सपोर्ट में आईं बहन टीना, Shivangi Joshi को धोखा देने के आरोप पर भड़कींं

शिवां

Shivangi Joshi-Kushal Tandon के ब्रेकअप पर बोलीं तनाज ईरानी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    तनाज ईरानी ने 'बरसातें' सीरियल में कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने दोनों के ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए इंडिया फोरम से कहा, "मुझे लगता है कि कुशाल का जिंदगी में अपना सफर है। और शिवांगी बहुत ही कम उम्र की और बहुत ही खूबसूरत है और आगे उसके पूरी जिंदगी पड़ी है। तो मुझे लगता है कि उसे अपनी जिंदगी में कोई बहुत ही खूबसूरत और अच्छा इंसान मिलेगा। मुझे नहीं लगता कि ये उनके ब्रेकअप का कारण था। मुझे लगता है कि उनके अपने ही कुछ मतभेद थे तो ये ठीक है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं पार्टनर से ज्यादा मिलता नहीं...' तो इस वजह से हुआ था Shivangi Joshi-Kushal Tandon का ब्रेकअप!!

    End of Feed