Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: भाग्यश्री को मोहरा बनाकर ऋषभ चल रहा है बड़ी चाल, डॉक्टर फोड़ेगी नकली पति का भांडा

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: टीवी का पसंदीदा शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ छाया हुआ है। शो का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को अपनी तरफ खींचने का काम कर रहा है। वहीं शो का आने वाला ट्रैक भी बेहद दिलचस्प होता जा रहा है जिसने दर्शकों की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है।

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) -हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopda) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं( Bade Acche Lagte Hain 4) सीजन 4 फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ऋषभ-भाग्यश्री की ये प्यारी सी जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बात करें शो के लेटेस्ट ट्रैक की तो इसमें ऋषभ कोई चाल चल रहा है। वह भाग्यश्री का इस्तेमाल कर के कुछ बड़ा करने वाला है। हालांकि ऋषभ की सच्चाई से जल्द ही पर्दा हटेगा वह अंदर ही अंदर क्या राज छिपा रहा है इसे जानने के लिए हर कोई बेताब है। आज रात का एपिसोड सस्पेंस से भरा होगा। एक तरफ ऋषभ किचन में चाबी की तलाश करेगा दूसरी तरफ मीनाक्षी का पति शादी के मंडप से भाग जाता है। आइए आपको बताते हैं आज राज के एपिसोड का स्पॉइलर

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler

Image Credit: Sony Liv X

घर की छान-बीन करेगा ऋषभ

ऋषभ को पता चलेगा है कि भाग्यश्री अपना कीमती सामान किचन में छिपाकर रखती है। जैसे ही उसे यह बात पता चलती है वह चाबी ढूँढने के लिए रसोई में भागता है। वह मन ही मन कोई प्लान बना रहा है जिसमें भाग्यश्री की मदद की जरूरत है। जैसे ही ऋषभ किचन में जाकर चाबी ढूँढता है तभी वहाँ पर भाग्यश्री आ जाती है। हालांकि भाग्यश्री को अपनी बातों में फँसाकर ऋषभ चाबी ढूंढ लेता है।

End of Feed