टीवी मसाला

Shivangi Joshi और Kushal Tandon देंगे अपने रिश्ते को नाम, जल्द लगाएंगे सगाई की मुहर!

Shivangi Joshi And Kushal Tandon To Engaged Soon: टीवी के मशहूर एक्टर कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर बीते कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। वहीं उनके करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि दोनों जल्द ही सगाई के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

Image

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन जल्द करेंगे सगाई

Shivangi Joshi And Kushal Tandon To Engaged Soon: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से सबका दिल जीतने वाली शिवांगी जोशी अभी भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से टीवी इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को आखिरी बार सोनी टीवी के 'बरसातें: मौसम प्यार का' शो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक्टर कुशाल टंडन संग मुख्य भूमिका अदा की थी। शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की केमिस्ट्री शो में इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की डेटिंग की अटकलें भी लगने लगीं। वहीं अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बरसातें: मौसम प्यार का' के दौरान ही शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) एक-दूजे को दिल दे बैठे थे। उनसे जुड़े करीबी सूत्रों ने मीडिया संग बातचीत के दौरान बताया कि वे रिलेशनशिप में हैं और अब इस रिश्ते को दूसरे स्तर पर लेकर जाना चाहते हैं। सूत्र का दावा है कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन जल्द ही सगाई कर सकते हैं। शिवांगी और कुशाल से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में आगे कहा, "वे दोनों अपने रिलेशनशिप को अभी जगजाहिर नहीं करना चाहते हैं। उनका मानना है कि जब सही वक्त आएगा, वे खुद इस रिलेशनशिप की जानकारी फैंस को देंगे।"

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की सगाई की खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत इसकी आधिकारिक तौर से पुष्टि भी नहीं करता है। बता दें कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की कुछ वक्त पहले एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ नजर आए थे। इस तस्वीर को देखने के बाद ही लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। यहां तक कि उनकी को-स्टार अराधना शर्मा ने भी कहा था कि दोनों साथ में अच्छे लगते हैं और वह खुद चाहती हैं कि वे साथ आएं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article