ऋषिता कोठारी के बाद Seher Hone Ko Hai में किसकी होगी एंट्री? Shivangi Joshi-Arshi Singh में कांटे की टक्कर

Arshi Singh-Shivangi Joshi Enter In Seher Hone Ko Hai: टीवी सीरियल सेहर होने को है के लिए नई लीड एक्ट्रेस की तलाश शुरू हो गई है। मेकर्स ने शो के लिए अर्शी सिंह और शिवांगी जोशी को अप्रोच किया है।

Arshi Singh-Shivangi Joshi Enter In Seher Hone Ko Hai: टीवी सीरियल सेहर होने को है बीते कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इस शो के सेट पर पाथ समथान और ऋषिता कोठारी के झगड़े की खबर सामने आई थी और अब ऋषिता ये शो छोड़ रही हैं। ऋषिता के शो छोड़ने की असल वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अब मेकर्स ने एक्ट्रेस की नजह नई चेहरे की तलाश शुरू कर दी है, जो शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और अर्शी सिंह (Arshi Singh) पर जाकर रुकती दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो के लिए इन दोनों एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है। (ये भी पढ़ें: पति वीर साहू संग खटपट की खबरों के बीच Sapna Choudhary के पोस्ट में बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कलेशी औरत हूं, फेर भी..')

arshi singh-seher hone ko hai-shivangi joshi

arshi singh-seher hone ko hai-shivangi joshi (photo credit- instagram)

शो में किसकी होगी एंट्री

टीवी सीरियल सेहर होनो को है में 6 साल का लीप आने वाला है। इस शो की कहानी मेकर्स आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके बाद शो में ऋषिता कोठारी नजर नहीं आएंगी। ऐसे में मेकर्स ने शो के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषिता कोठारी की जगह मेकर्स ने शिवांगी जोशी और अर्शी सिंह को अप्रोच किया है। दोनों एक्ट्रेसेस से बातचीत चल रही हैं, लेकिन अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि, फैंस ऋषिता के जाने से थोड़ा उदास हैं। फैंस को ऋषिता और पार्थ की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आई थी। शुरुआती दिनों में शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था, लेकिन अब पार्थ शिवांगी या फिर अर्शी में से किसी एक एक्ट्रेस के साथ दिख सकता है। (ये भी पढ़ें: US में इंडियन कपल से नस्लीय भेदभाव देख फूटा Gurmeet Choudhary का गुस्सा, बोले- 'बहुत हो गई चुप्पी...')

shivangi joshi- seher hone ko hai (photo credit- instagream)

कब आखिरी एपिसोड शूट करेंगी ऋषिता कोठारी

बता दें कि ऋषिता कोठारी का शो से जाना तय हो गया है। उनके आखिरी एपिसोड की तारीख भी सामने आ चुकी है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषिता कोठारी 'सहर होने को है' का आखिरी एपिसोड 4 जून को शूट करेंगी। हालांकि इस बात पर आधिकारिक मुहर लगनी अभी बाकी है। इसके अलावा, ऋषिता ये शो क्यों छोड़ रही हैं? इस सवाल का जवाब भी अब तक फैंस को नहीं मिला है। पार्थ समथान ने ऋषिता पर फेक फॉलोअर्स के बहाने उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया था। फैंस दावा कर रहे हैं कि ऋषिता इसी ड्रामे की वजह से शो से जा रही हैं।

End of Feed