पति वीर साहू संग खटपट की खबरों के बीच Sapna Choudhary के पोस्ट में बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कलेशी औरत हूं, फेर भी..'

Sapna Choudhary New Post Viral: हरियाणवी इंडस्ट्री की जान सपना चौधरी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस पोस्ट में सपना ने खुद को कलेशी औरत बताया है, जिसके बाद फैंस हैरान रह गए हैं।

Authored by: कविताUpdated May 29 2026, 17:03 IST
सपना चौधरी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचलImage Credit : Instagram01 / 07

सपना चौधरी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Sapna Choudhary New Post Viral: हरियाणवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा सपना चौधरी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। सपना चौधरी ने कुछ समय पहले ही अपनी शादी पर बयान दिया था और कहा था कि 6 साल की शादी में अब उन्हें प्यार महसूस नहीं होता है। इतना ही नहीं, उनके इस बयान के बाद ही दावा किया जाने लगा था कि सपना चौधरी और वीर साहू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और अब सपना चौधरी का नया पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में सपना ने खुद को कलेशी औरत बताया था।

सपना चौधरी ने शेयर किया नया पोस्टImage Credit : Instagram02 / 07

सपना चौधरी ने शेयर किया नया पोस्ट

सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं। सपना इन फोटोज में अपने इंडियन लुक में हैं, लेकिन सपना के कैप्शन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस कैप्शन ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है।

सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखी बड़ी बातImage Credit : Instagram03 / 07

सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखी बड़ी बात

सपना चौधरी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में चंद शब्द लिखे हैं, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं कलेशी औरत हूं... फिर भी मैं तुझे पसंद हूं तो तेरी मर्जी।' सपना चौधरी ने इस कैप्शन के जरिए खुद को कलेशी बताया है, जिस पर फैंस ने अलग अलग रिएशन दिए हैं।

फैंस ने लुटाया सपना चौधरी पर प्यारImage Credit : Instagram04 / 07

फैंस ने लुटाया सपना चौधरी पर प्यार

सपना चौधरी के इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कई फैंस ने हार्ट इमोजी भेजा है, तो कुछ फैंस आंखों वाला दिल शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ फैंस ने कमेंट बॉक्स में लिखा है कि वह सपना चौधरी के बहुत बड़े फैंस हैं।

फोटोज में सपना चौधरी का लुकImage Credit : Instagram05 / 07

फोटोज में सपना चौधरी का लुक

सपना चौधरी ने इन फोटोज में अपना गजब का लुक दिखाया है। इन फोटोज में सपना ने ब्लू कलर का सुंदर सूट पहना है, जिस पर भारी भरकम कढ़ाई का वर्क है और इसके साथ एक्ट्रेस ने हैरी इयररिंग पेयर किए हैं। सपना का मेकअप भी काफी सटल है और वह अपना गजब का टशन इन फोटोज पर दिखा रही हैं।

सपना चौधरी ने पहले भी लिखी थी ऐसी बातImage Credit : Instagram06 / 07

सपना चौधरी ने पहले भी लिखी थी ऐसी बात

सपना चौधरी ने इससे पहले भी कुछ इसी तरह का पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हुआ था। सपना ने लिखा था कि हां मैं बुरी हूं क्योंकि तुम्हारी घटिया सोच के सांचे में मैं फिट नहीं बैठती हूं। सपना के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर आग लगाने का काम किया था।

कब हुई थी वीर साहू और सपना चौधरी की शादीImage Credit : Instagram07 / 07

कब हुई थी वीर साहू और सपना चौधरी की शादी

बता दें कि सपना चौधरी ने साल 2019 में वीर साहू से दुनिया से छुपकर शादी की थी। सपना ने अपनी शादी की फोटोज शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया था। सपना की शादी 6 साल बाद अब खतरे में हैं, जिस वजह से फैंस टेंशन में है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!