Arshi Singh-Shivangi Joshi Enter In Seher Hone Ko Hai: टीवी सीरियल सेहर होने को है बीते कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इस शो के सेट पर पाथ समथान और ऋषिता कोठारी के झगड़े की खबर सामने आई थी और अब ऋषिता ये शो छोड़ रही हैं। ऋषिता के शो छोड़ने की असल वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अब मेकर्स ने एक्ट्रेस की नजह नई चेहरे की तलाश शुरू कर दी है, जो शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और अर्शी सिंह (Arshi Singh) पर जाकर रुकती दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो के लिए इन दोनों एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है। (ये भी पढ़ें: पति वीर साहू संग खटपट की खबरों के बीच Sapna Choudhary के पोस्ट में बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कलेशी औरत हूं, फेर भी..')
शो में किसकी होगी एंट्री
टीवी सीरियल सेहर होनो को है में 6 साल का लीप आने वाला है। इस शो की कहानी मेकर्स आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके बाद शो में ऋषिता कोठारी नजर नहीं आएंगी। ऐसे में मेकर्स ने शो के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषिता कोठारी की जगह मेकर्स ने शिवांगी जोशी और अर्शी सिंह को अप्रोच किया है। दोनों एक्ट्रेसेस से बातचीत चल रही हैं, लेकिन अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि, फैंस ऋषिता के जाने से थोड़ा उदास हैं। फैंस को ऋषिता और पार्थ की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आई थी। शुरुआती दिनों में शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था, लेकिन अब पार्थ शिवांगी या फिर अर्शी में से किसी एक एक्ट्रेस के साथ दिख सकता है। (ये भी पढ़ें: US में इंडियन कपल से नस्लीय भेदभाव देख फूटा Gurmeet Choudhary का गुस्सा, बोले- 'बहुत हो गई चुप्पी...')
shivangi joshi- seher hone ko hai (photo credit- instagream)
