Shiv Thakare on Casting Couch: बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे (Shiv thakare) को उनके बेबाक बयान की वजह से काफी पसंद किया जाता है। बिग बॉस के घर में भी इसी वजह से उनकी काफी फैन फॉलोइंग भी हो गई थी। हाल ही में शिव ठाकरे ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसको सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया है। कास्टिंग काउच पर शिव ठाकरे के इस बयान के बाद भारी बवाल मच गया है। शिव ठाकरे ने बताया कि किस तरह उन्हें भी कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी कास्टिंग काउच से सेफ नहीं हैं। शिव ठाकरे ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के भयानक एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होने बताया कि ऑडिशन के लिए उन्हें रात के 11 बजे बुलाया गया था। एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें बाथरूम तक में आने के लिए कहा था। आइए एक बार शिव ठाकरे के बयान पर नजर डालते हैं।
Shiv Thakare Faced Casting Couch
'मुझे बाथरूम में बुलाया गया'
कास्टिंग काउच को लेकर बात करते हुए शिव ठाकरे ने कहा, 'एक बार मैं एक ऑडिशन के लिए आराम नगर गया था, मुझे वहां बाथरूम में ले जाया गया और फिर कहा ‘यहां पर मसाज सेंटर है। उसने मुझसे कहा कि ऑडिशन के बाद मैं यहां ही आ जाऊं लेकिन मैं तुरंत वहां से चला गया’ इसके साथ ही शिव ठाकरे ने कहा, 'मैं इसके लेकर चुप ही रहा क्योंकि वह कास्टिंग डायरेक्टर था और मैं उससे पंगा नहीं ले सकता था क्योंकि मैं सलमान खान नहीं हूं।'
सिर्फ इतना ही नहीं शिव ठाकरे ने बताया , 'एक महिला ने उन्हें ऑडिशन के लिए मुझे रात के 11 बजे बुलाया था।' इसके साथ ही शिव ठाकरे ने साफ कर दिया कि बावजूद इसके वह हमेशा मेहनत करने में ही विश्वास करते हैं।
आग बबूला हुए फैंस
शिव ठाकरे का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस बीच फैंस लगातार बिग बॉस 16 के रनर का सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कास्टिंग काउच जैसी चीजें सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़कों के साथ भी होती हैं।'
