abdu rozik-mc stan broken bigg boss 16 mandali: बिग बॉस 16 की मंडली ने बहुत कम वक्त में लोगों का दिल जीत लिया। विवादित शो के 6 कंटेस्टेंट्स ने साबित कर दिया कि घर में लड़ाई ही नहीं दोस्ती भी हो सकती है। शिव ठाकरे, साजिद खान, अब्दु रोजिक, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर खान हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। चाहे कुछ भी हो ये हमेशा बिग बॉस में साथ दिखे। हालांकि एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक के बीच दरार के कारण अब मंडली टूटने की कगार पर आ गई है।ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। लेकिन शिव ठाकरे ने इस पर कहा था कि ऐसा लगता है कि दोनों के बीच गलतफहमी हो गई है। अब बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट्स इस नई-नई दुश्मनी पर कमेंट्स कर रहे हैं। इसमें नया नाम शालीन भनोट का भी जुड़ गया है।
वैसे शालीन भनोट चारों ओर हो रहे एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक के इस हो-हल्ले से अनजान हैं। अब हाल ही में जब एक साक्षात्कार में शालीन भनोट से एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक की अनबन पर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि वह काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें किसी और चीज के बारे में पढ़ने का समय नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि वो अपने ही घर में झगड़े को संभालने में काफी व्यस्त हैं क्योंकि उनकी मां उनसे परेशान हैं। इसका कारण उनका बिजी वर्क शेड्यूल है जिसके कारण वो घर पर ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं।
शालीन भनोट ने कहा- 'मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अभी एक और बिग बॉस के अंदर हूं, मैंने अपना कमरा देखा है, जहां मैं जागता हूं, फिर मैं अपनी कार देखता हूं, फिर वैनिटी और फिर सेट और मैं इनके बीच घूमता रहता हूं। मैंने इसके अलावा पांचवीं चीज देती ही नहीं है जब से मैं बाहर आया हूं।'
आपको बता दें, बिग बॉस 16 के बाद शालीन भनोट, एकता कपूर के शो बेकाबू में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी लीड भूमिका है। यह शो हाल ही में ऑन एयर हुआ था और शालीन को रोल के लिए जबरदस्त सराहना मिली है। इसके अलावा शालीन एक वेब सीरीज पर भी काम कर रहे हैं, जिसके बारे में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
