Shiv Thakare ने धूम-धड़ाके से परिवार संग मनाया 35वां जन्मदिन, सातवें आसमान पर दिखी Bigg Boss 16 फेम की खुशी

Shiv Thakare Celebrates 35th Birthday With Family Photos Viral: टीवी के मशहूर एक्टर और रियलिटी शोज के सुपरस्टार शिव ठाकरे का बीते दिन 35वां जन्मदिन था, जिसपर उन्हें फैंस से लेकर सितारों तक ने ढेर सारी बधाइयां दीं। शिव ठाकरे ने अपना जन्मदिन परिवार संग मनाया था, जिसकी फोटोज भी सामने आई हैं।

Shiv Thakare Celebrates 35th Birthday With Family Photos Viral: 'बिग बॉस 16' और 'खतरों के खिलाड़ी 13' से सबके दिलों में जगह बनाने वाले शिव ठाकरे का बीते दिन 35वां जन्मदिन था। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारों तक ने शिव ठाकरे को ढेर सारी बधाइयां दीं। शिव ठाकरे ने अपना 35वां जन्मदिन परिवार के साथ बेहद धूम-धड़ाके से मनाया। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें शिव ठाकरे की खुशी अलग ही स्तर पर दिखाई दी। शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की फोटो में उनके आई-बाबा के साथ-साथ परिवार के बाकी सदस्य भी नजर आए।

End of Feed