टीवी मसाला

गणपती विसर्जन पर Priyanka Chahar Choudhary ने किया जमकर डांस, गर्लफ्रेंड को देख शर्म से लाल पीले हुए Ankit Gupta

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Ganpati Visarjan: टीवी के पावर कपल में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता कल रात को गणपती विसर्जन के लिए मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी जमकर डांस करती हुई नजर आईं जिसको देख बॉयफ्रेंड अंकित शर्माने लगे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Ganpati Visarjan

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Ganpati Visarjan: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता अक्सर अपनी रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस कपल को साथ में ऑनस्क्रीन देखने के लिए लोग काफी समय से बेताब हैं। इन दिनों गणपति बप्पा के विसर्जन का उत्सव हर जगह मनाया जा रहा है। ऐसे में कल रात अंकित गुप्ता और प्रियंका भी अपने गणेश जी को विसर्जन के लिए ले जाते हुए नजर आए। इस दौरान प्रियंका दिल खोलकर नाचती हुईं नजर आई जिसे देख अंकित गुप्ता शर्मा गए थे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह वायरल वीडियो।

कल गणपती विसर्जन के लिए प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकिता गुप्ता अपने बप्पा लेकर निकले। इस दौरान बज रहे ढोल नगाड़ों पर प्रियंका चाहर चौधरी झूमती हुई नजर आई जिसे देख अंकित गुप्ता पहले तो उन्हे निहारते रहे लेकिन वह शर्मा भी गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है फैंस दोनों जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं। इस जश्न के लिए प्रियंका ने मराठी लुक अपनाया हुआ था वहीं दूसरी तरफ अंकित गुप्ता धोती कुर्ते में स्मार्ट लग रहे थे। दोनों के साथ बिग बॉस 17 फेम टीवी एक्टर अभिषेक कुमार भी नजर आए।

प्रियंका और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की जोड़ी को पहचान सीरियल उड़ारियां से मिली थी। ऑनस्क्रीन ये कपल रियल लाइफ में भी एक दूजे को दिल दे बैठे। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) में दोनों ने साथ में एंट्री ली थी और प्रियंका फाइनलिस्ट बनी। कुछ दिनों पहले दोनों की शादी की चर्चा ने जोर पकड़ हुआ था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article