टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 10 September: अरमान से तोड़ पोद्दार हाउस से भाग जाएगी अभिरा, रुही का रास्ता होगा साफ

YRKKH Spoiler 10 September: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। कल के एपिसोड में देखने को मिला की अक्षरा का सच बाहर आते ही मनीष को हार्ट अटैक आने वाला होता है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा और रुही के बीच महाभारत शुरू हो गई थी मनीष को लेकर।

Image

YRKKH Spoiler 10 September

YRKKH Spoiler 10 September: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन दर्शकों के नया मोड देखने को मिल रहा है। सच सामने आने के बाद अभिरा को अपना गोएनका परिवार मिल गया है। मनीष अब अभिरा का मायका बन उसकी सारी शादी की रस्में और जिम्मेदारी उठाएगा। कल सीरियल में देखने को मिला था की मनीष की तबीयत खराब हो जाती है और उसे हार्ट अटैक आने वाला होता है। तभी पोद्दार हाउस में रुही से झगड़ा कर रही अभिरा को कुछ एहसास होता है वह उसी दौरान अरमान को लेकर गोएनका निवास पहुँच जाती है। वह जैसे ही मनीष को छूती है उसकी तबीयत थी हो जाती है।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि मनीष अभिरा के मायके वाले बन पोद्दार हाउस में एंट्री लेते हैं। ऐसे में सब मनीष से सवाल पूछते हैं की वह यह सब मायके वाली रस्में क्यूँ निभा रहे हैं जिसका जवाब देते हुए वह कहता है की अभिरा अक्षरा की बेटी है ऐसे में वह परपोती हुई। यह सुन रुही का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाएगा और वह अभिरा को थप्पड़ मार देगी क्यूंकी अक्षरा ने रुही की माँ का मर्डर किया था।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की अभिरा सगाई की अंगूठी फेंक कर अरमान से शादी तोड़ देगी और पोद्दार हाउस छोड़कर चली जाएगी। अरमान उसके पीछे दौड़ेगा लेकिन वह गायब हो जाएगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की क्या अभिरा के बाद अरमान संग रुही सात फेरे लेकर अपना बना लेगी। सीरियल की टीआरपी की बात करें तो यह लिस्ट में चौथे नंबर पर चल रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article