शिव शक्ति-ताप त्याग तांडव फेम एक्ट्रेस सुभा राजपूत (Subha Rajput) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने सगाई के 2 साल बाद विभव रॉय (Vibhav Roy) संग अपना रिश्ता तोड़ दिया है। दोनों के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। सुभा ने विभव से साल 2022 में सगाई की थी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अपने रिलेशनशिप में खुश नहीं थी। 2 साल बाद दोनों ने अपनी सगाई तोड़ दी है। दोनों ने आपसी सहमती से ऐसा करने का फैसला लिया है।
Subha Rajput-Vibhav Roy (credit Pic: Instagram)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों को अपनी-अपनी लाइफ से अलग चीजें चाहिए थी। ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। दोनों के लिए ये फैसला काफी मुश्किल था। लेकिन ये दोनों के हक में बेहतर था। विभव संग अपनी सगाई तोड़ने पर एक्ट्रेस ने चुप्पी साधी हुई है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहती हैं।
2022 में कपल ने की थी सगाई
साल 2019 में विभव और सुभा की मुलाकात वेब सीरीज प्यार,ईश्क और रेंट के सेट पर हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और फिर प्यार हुआ। 25 दिसंबर, 2022 को कपल ने सगाई कर ली। सगाई के 2 साल बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। कपल ने अभी तक अपने सगाई तोड़ने की खबर को कंफर्म नहीं किया है। सुभा को इश्कबाज से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस इन दिनों शिव शक्ति-ताप त्याग तांडव में देवी शक्ति का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं विभव थ्रिलर शो शैतानी रस्में में दिखाई दे रहे हैं।
