Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 से रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) टीवी पर जल्द वापसी करने वाले हैं। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स इस शो के लिए टीवी के पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी के लिए जिन कंटेस्टेंट्स के नाम पर चर्चा हुई है उनमें अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, हेली शाह, निमृत कौर अहलूवालिया, अदिति शर्मा समेत कई स्टार्स का नाम शामिल हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, दो खिलाड़ियों ने इस शो के लिए अपना कंफर्मेशन दे दिया है।
इन दो स्टार्स ने कंफर्म किया रोहित का शो
पहला नाम बिग बॉस 16 फेम निमृत कौर अहलूवालिया ( Nimrit Kaur Ahluwalia) और दूसरा नाम बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) है। पिछले कुछ समय से दोनों की मेकर्स से बातचीत चल रही थी। अब इन दोनों ने शो को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। ये दोनों शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स बन गए है। इन दोनों के अलावा किसी अन्य सेलिब्रिटी ने शो को कंफर्म नहीं किया है। मेकर्स अन्य सेलेब्स से शो को लेकर बातचीत कर रहे है।
खतरों के खिलाड़ी 14 जून में ऑन एयर होगा। ये शो माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी के शो डांस दीवाने 3 को रिप्लेस करेगा। रोहित के शो को लेकर अभी से बज बना हुआ है। ये एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें बहुत ज्यादा ड्रामा नहीं होता है। कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हैं। शो को होस्ट करने का रोहित का अपना स्टाइल है जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं। शो का पिछला सीजन भी काफी धमाकेदार रहा था। डिनो जेम्स पिछले सीजन के विनर थे।
