टीवी मसाला

Bigg Boss 18 ने बदल दी Shilpa Shirodkar की जिंदगी, कहा 'मुझे फिर कभी मौका मिला तो...'

Shilpa Shirodkar on Bigg Boss 18: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने खुलासा किया कि 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लेने उनका अब तक सही फैसला था। शो 'बिग बॉस 18' ने शिल्पा की जिंदगी बदलकर रख दी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर आखिर है क्या।

Image

Shilpa Shirodkar on Bigg Boss 18

Shilpa Shirodkar on Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में नजर आ चुकीं शिल्पा शिरोड़कर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ दुनिया की क्वीन रह चुकीं शिल्पा का गेम शो में काफी पसंद किया गया। शो के बाद शिल्पा की दोस्ती चुम दरांग और करणवीर मेहरा संग काफी अच्छी रही। शिल्पा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बीजी चल रही हैं। हालांकि फैंस चाहते हैं कि वो फिर एक बार फिल्मी दुनिया में कदम रखें। अब हाल ही में शिल्पा ने खुलासा किया कि बिग बॉस 18 में जाने से उनकी दुनिया बदल गई।

एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) कहती है 'मैंने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन मेरा मानना है कि घर के अंदर बिताए गए वे 103 दिन ज़िंदगी बदलने वाले थे। ईमानदारी से कहूँ तो यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा अनुभव था। अगर मुझे फिर कभी मौका मिला, तो मैं फिर से वहाँ जाना पसंद करूँगी।” शिल्पा फिनाले से एक हफ्ते पहले ही गेम से आउट हो गई थीं। शिल्पा ने साफ कह दिया है कि अगर उन्हे फिर घर में जाने का मौका मिले तो वो जरूर जाएंगी।

ऐसे में क्या मेकर्स इस खुलासे को सुन उन्हे वापिस घर में गेस्ट के तौर पर बुलाएंगे या नहीं देखना दिलचस्प होगा। 'बिग बॉस 18' के बाद शिल्पा ने काफी वजन घटाकर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया। बता दें शिल्पा कुछ महीनों पहले कोविड-19 पोजटिव भी हुई थीं। शिल्पा शादी के बाद ही लंदन शिफ्ट हो गई थीं.

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article