Shilpa Shirodkar Post For Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' ने हर साल छोटे परदे पर धमाल मचाया है। इस शो ने जहां कई स्टार्स के करियर को वापिस जान दी तो कई की छवि मैली कर दी। हर साल शो में नए चेहरे देखने को मिलते हैं वो भी ट्विस्ट और टर्न्स के साथ। इस समय शो का 19वां जा सीजन चालू है जो घर-घर सुर्खियां बटोर रहा है। अब इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर ने पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस 18' में जाने के एक साल पूरे होने पर अपनी दिल की बातें लिखी। शिल्पा शिरोड़कर 'बिग बॉस 18' की हिसा बनी थी और शो में उन्हे काफी पसंद किया गया था।
Image Source: Shilpa Shirodkar Instagram
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर शिल्पा शिरोड़कर (Shilpa Shirodkar) ने लिखा, 'एक साल पहले, मैंने उस घर में कदम रखा जिसने मेरी ज़िंदगी बदल दी। पीछे मुड़कर देखती हूं तो वो मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण, रोमांचक और आखिरकार, सबसे बेहतरीन दिन थे। मैं उस अनुभव को किसी भी चीज़ से नहीं बदलूंगी। बिग बॉस टीम, मेरे घरवालों और शो के सभी फैंस को उस सफ़र को इतना यादगार बनाने के लिए शुक्रिया। मुझे गाइड करने के लिए सलमान खान को खास शुक्रिया। मैं हमेशा बिग बॉस की फैन रहूंगी रहूँगा। आप जानते ही हैं कि मैं हमेशा क्या कहती हूं अगर बिग बॉस के घर के दरवाज़े मेरे लिए फिर से खुल जाएँ? मैं तुरंत वापस दौड़ी चली जाऊँगी!' इस इमोशनल कर देने वाले कैप्शन के साथ शिल्पा ने बिग बॉस के घर में कुछ हसीन लम्हों की तस्वीर शेयर कि है जिसमें होस्ट सलमान खान, चुम दरांग, करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना दिखाई दिए। शिल्पा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर एक समय इंडस्ट्री की सबसे मशहूर हसीना में से एक थी लेकिन शादी के बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई थीं। बिग बॉस के जरिए उनके फिल्मी करियर को एक नया जीवनदान जरूर मिला। वहीं शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फिनाले से एक दिन पहले शिल्पा शिरोड़कर घर से बेघर हो गई थीं जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा था।
