तो इसलिए शिल्पा शिंदे ने छोड़ा था Bhabhi Ji Ghar Par Hai, पोल खोलते हुए बोलीं- मुझे किनारे किया गया...

Shilpa Shinde Reveals Why She Quit Bhabhi Ji Ghar Par Hai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर है 2.0' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर ली है। लेकिन हाल ही में दिये इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों उन्होंने सालभर में ही 'भाभी जी घर पर है' को अलविदा कह दिया था।

Shilpa Shinde Reveals Why She Quit Bhabhi Ji Ghar Par Hai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर है 2.0' से छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। शिल्पा शिंदे की एक्टिंग और उनके अंदाज को दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। बतौर अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे को वापस देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को अंगूरी भाभी के किरदार में हमेशा से खूब पसंद किया गया है। लेकिन हाल ही में दिये इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने साल भर में ही अपने पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर है' को अलविदा कह दिया था। शिल्पा शिंदे ने बताया कि उन्हें लाख मेहनत के बाद भी किनारे कर दिया गया था।

shilpa shinde news (1)

फोटो क्रेडिट- शिल्पा शिंदे इंस्टाग्राम

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने इस बारे में बात करते हुए मिड-डे से कहा, "उस वक्त हमारे अलावा हर शो बंद फ्लॉप हो गया था। तो वो लोग हमारे शो को भी कंट्रोल करना चाहते थे। वे मेरे द्वारा चैनल के लिए लोकप्रियता चाहते थे। उन्होंने मुझे मेरे किरदार के आउटफिट में ही एक अवॉर्ड सेरेमनी में भेज दिया। चाहे चैनल की ओर से हो या फिर ऑथोरिटीज की तरफ से, असल में बात ये थी कि वे मुझे नियंत्रित करना चाहते थे। साल भर तक शो को सबकुछ देने के बाद भी मुझे पूरी तरह किनारे कर दिया गया। बहुत सी गलतफहमियां भी हुईं। मैंने ये अनुभव एक सीख की तरह लिया और इसने मुझे लोगों का असली नेचर दिखाया।"

End of Feed