टीवी मसाला

BJGPH 2.0: शिल्पा शिंदे ने लगाया शुभांगी अत्रे पर 'कॉपी' करने का आरोप! बोलीं- जो उसने 10 साल काम किया वो...

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Shilpa Shinde Again Slams Shubhangi Atre: टीवी के पॉपुलर शो "भाभी जी घर पर हैं 2.0' के साथ शिल्पा शिंदे वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हाल ही में दिये इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर से शुभांगी अत्रे को आड़े हाथों लिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- एंड टीवी

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Shilpa Shinde Again Slams Shubhangi Atre: टीवी के पॉपुलर शो "भाभी जी घर पर हैं' अपने सीजन 2 के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में शिल्पा शिंदे भी बतौर अंगूरी भाभी वापसी कर रही हैं। उनकी वापसी से फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं दूसरी ओर शिल्पा शिंदे ने कुछ दिनों पहले इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने शुभांगी अत्रे को लेकर कहा था कि कॉमेडी हर किसी के बस की बात नहीं है। अपने इस बयान के लिए शिल्पा शिंदे जमकर ट्रोल भी हुई थीं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने एक बार फिर से शुभांगी अत्रे पर तंज कसा है और कैरेक्टर को कॉपी करने का भी आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने ये तक कहा कि मुझे वो चीजें थोड़ी खटकी हैं।

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने ई-टाइम्स संग खास बातचीत में शुभांगी अत्रे संग अपनी तुलना पर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में कहा, "मेरा रिएक्शन तभी भी वही था। शायद उसे उसका परफॉर्म करने के लिए कहते तो कुछ और हो जाता। कॉपी करने के लिए कह दिया तो वहां गड़बड़ हो गई। विदिशा ने एक बहुत अच्छी बात कही कि मैंने अपना रखा है और मुझे काम करते हुए बिल्कुल नहीं लगा कि ये सौम्या टंडन नहीं है या वो अनीता नहीं है और वो अपने तरीके से परफेक्ट कर रही है। तो कॉपी करना गड़बड़ था, वरना वो कर लेतीं अच्छा। जो भी है उसने 10 साल काम किया है, कॉपी नहीं करना चाहिए था। जाहिर सी बात है कि करवाया गया है तो किया है, लेकिन लोगों के बीच तुलना होनी शुरू हो गई। अगर नहीं करते तो शायद वो नहीं होती। तो ये चीज मुझे खटका थोड़ा सा।"

बता दें कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) करीब 10 साल बाद 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' के साथ अंगूरी भाभी के किरदार में वापसी कर रही हैं। उनका ये शो एंड टीवी पर 22 दिसंबर से ही दस्तक दे चुका है। हालांकि इस बार कॉमेडी में थोड़ा हॉरर का भी तड़का देखने को मिलेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article