टीवी मसाला

YRKKH फेम रोमित राज ने शिल्पा शिंदे संग सगाई टूटने पर 15 साल बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- जो हुआ अच्छा ही हुआ...

YRKKH Fame Romit Raaj Breaks Silence On Broken Engagement With Shilpa Shinde: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने ऐन मौके पर रोमित राज संग सगाई तोड़ दी थी। उनकी सगाई टूटने से फैंस को भी झटका लगा था। वहीं अब इस मामले पर रोमित राज ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

शिल्पा शिंदे संग सगाई टूटने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी

YRKKH Fame Romit Raaj Breaks Silence On Broken Engagement With Shilpa Shinde: टीवी के मशहूर एक्टर रोमित राज ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। वह इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बतौर रोहित नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि रोमित राज ने साल 2007 में शिल्पा शिंदे संग सगाई की थी। दोनों शादी के बहुत करीब भी पहुंच गए थे, लेकिन अचानक ही रोमित राज (Romit Raaj) और शिल्पा शिंदे की सगाई टूट गई, जिससे फैंस को भी झटका लगा था। बताया जाता है कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने सगाई खुद तोड़ी थी। वहीं अब इस मामले पर करीब 15 सालों बाद रोमित राज ने चुप्पी तोड़ी है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोमित राज (Romit Raaj) ने शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) संग टूटी सगाई के बारे में इंडिया फोरम संग भी बातचीत की। रोमित राज ने इस सिलसिले में कहा, "15 साल हो गए हैं और तब से हमने एक-दूसरे को देखा नहीं है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो कुछ भी हुआ वो सबसे अच्छा था।" बता दें कि रोमित राज ने इससे पहले सगाई टूटने की बात पर चुप्पी साधना ही बेहतर समझा था। उनका मानना था कि ये बातें दोनों परिवारों के बीच ही रहें। रोमित राज संग सगाई टूटने के बाद जहां शिल्पा शिंदे आज तक सिंगल हैं तो वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर ने टीना कक्कड़ संग शादी की थी।

आखिर क्यों शिल्पा शिंदे ने तोड़ी रोमित राज संग सगाई

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और रोमित राज (Romit Raaj) का प्यार साल 2007 में 'मायका' के सेट से शुरू हुआ था। दोनों सगाई के बाद शादी करने ही वाले थे कि एक्ट्रेस ने इस चीज से कदम पीछे खींच लिये। शिल्पा शिंदे ने इसकी वजह जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें लगता था कि वह शादी के लिए अभी बहुत छोटी हैं। यहां तक कि उनके मम्मी-पापा और रिश्तेदारों से शादी के लिए दबाव के बावजूद उन्होंने अपने फैसले पर अड़े रहना ही बेहतर समझा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article