'भाभी जी घर पर हैं' में 10 साल बाद क्यों लौटी शिल्पा शिंदे, कहा, 'गलतफहमियां हो गई थीं और...'

Shilpa Shinde News: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे आखिर 10 साल बाद शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) में लौट रही हैं। अब हाल ही में शिल्पा शिंदे ने बताया आखिर प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरासमेंट का इल्जाम लगाने के बाद भी भी वे शो में क्यों लौटीं?

Shilpa Shinde News: टीवी दुनिया का जाना-माना शो 'भाभी जी घर पर हैं' अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से सुर्खियों में रहता है। बीते 10 सालों से शो दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में हर एक किरदार चाहे वो हप्पू सिंह, टीका-मलखान या सक्सेना ऐसे कई किरदारों ने घर घर पहचान बनाई। वहीं अब 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' लौट रहा है एक नई कहानी के साथ। सिर्फ यही नहीं इस नई कहानी से लौट रही हैं परदे पर पुरानी अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया कि आखिर उन्होंने 10 साल बाद दोबारा लौटने का फैसला क्यों लिया जबकि उनकी मेकर्स संग काफी बुरी लड़ाई हुई थी।

shilpa shinde bhabiji ghar par hain

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने जवाब देते हुआ कहा, 'सच कहूं तो मेरे जहन में कभी ख्याल नहीं आया था कि मैं शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) में दोबारा लौटूँगी। जैसे ही मैंने शो को अलविदा कहा था काफी सारी गलतफहमियां हो गई लेकिन वक्त के साथ सभी खत्म हो गई। मेरे और मेकर्स के बीच रिश्ते सुधरे और मुझे लगता है यहाँ दोबारा मेरी किस्मत मुझे ले आई। परिवार में झगड़े होना आम बात है। मैंने एक बार हाँ कह दिया तब एक्शन और रिएक्शन को लेकर नहीं सोचा। मैं एक ऐसी इंसान हूँ जो हमेशा दिल की सुनकर फैसले लेती हूँ।'

End of Feed