Anita Raj Gym Workout: टीवी दुनिया का फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी दमदार कहानी के चलते बीते 17 सालों से छोटे परदे पर राज कर रहा है। इस सीरियल के कलाकार अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की ऑनस्क्रीन जोड़ी परदे पर आग लगा रही है लेकिन टीआरपी लिस्ट में सीरियल का बुरा हाल है। बीते कई हफ्तों से टॉप पर रहने वाला सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप 5 शोज की लिस्ट से भी बाहर हो गया। वहीं इन सब के बीच सीरियल में कावेरी पोद्दार का किरदार निभा रही अनीता राज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया।
टीवी एक्ट्रेस अनीता राज (Anita Raj) ने इंस्टाग्राम पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिसमें वे डंबल जैसी तमाम जिम एक्सरसाइज करती हुई दिखाई दीं। सिर्फ यही नहीं अनीता राज का 62 की उम्र में जिम के लिए शिद्दत देख हर कोई हैरान रह गया। अनीता राज एक फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस है जिन्हे देख कई लोग इन्सपाइर होते हैं। अब तक इस रील पर मिलियन व्यूज हैं। फैंस ने अनीता की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। खुद सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अनीता के को-एक्टर्स जैसे समृद्धि शुक्ला, रोमित राज, ग्रविता साधवानी तारीफ करते हुए नहीं पीछे नहीं हटे। अनीता का ये रूप भले ही उनके ऑनस्क्रीन किरदार से काफी अलग है। परदे पर खडूस दिखने वाली कावेरी पोद्दार रियल लाइफ में सिर्फ ग्लैमरस ही नहीं बल्कि फिट इंसान भी हैं।
वीडियो में अनीता राज के बाइसेप्स, फ्लेक्सिबिलिटी और फिट बॉडी को हर किसी ने आँखें दोबारा मलने पर मजबूर कर डाला। वहीं अब सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि बात करें तो अभीर और कियारा दोबारा शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इस शादी में मनीषा और काजल शामिल होने से मना कर देंगी। आज के एपिसोड में कावेरी अपनी शादी की बेशकिमती अंगूठी कियारा को देगी लेकिन कृष उसे सगाई से पहले चुरा लेगा।
