टीवी मसाला

भारती सिंह को आयशा खान का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, जनता ने सुनाई कॉमेडियन को खरी-खोटी

Bharti Singh Trolled: कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली है लेकिन उन्हे ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। एक्ट्रेस आयशा खान का मजाक उड़ना भारती सिंह को भारी पड़ गया है। क्या है ये पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Instagram

Bharti Singh Trolled: एंकर और कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। जैसा की आपको मालूम है कि भारती सिंह दूसरी बार माँ बनने वाली है जिसके लिए उनके दोस्त, परिवार और फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भारती सिंह को हमेशा प्यार मिलता थे लेकिन हाल ही में उन्हे भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारती सिंह ने आयशा खान की बॉडी को लेकर कमेंट किया तो जनता कॉमेडियन पर भड़क गई। आखिर क्या है ये पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आयशा खान (Ayesha Khan) को देख भारती सिंह (Bharti Singh) कहती हैं, 'जब सारी हीरोइन आई ना, मुझे आयशा को देखने के लगा, कृष्णा फिर से आ गया, क्योंकि उसकी तरह लंबी है ना।' ये सुन शो 'लाफ्टर शेफ 3' में नजर आ रहे सभी लोग हंसने लगे। इस दौरान देखा गया की भारती के इस स्टेटमेंट से आयशा खान काफी असहज महसूस होने लगी। वहीं पारुल गुलाटी कहती है भारती से कि उन्हे ये नहीं कहना चाहिए था। माफी मांगने के बजाए भारती मजाक में कह देती हैं कि सॉरी मैं प्रेग्नेंट हूँ। दरअसल कपिल शर्मा, आयशा खान, पारुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का प्रोमोशन करने शो 'लाफ्टर शेफ 3' में पहुंचे थे। फिल्म प्रमोट करते हुए भारती सिंह ने ये कमेंट पास किया तो लोगों ने इसे बॉडी शेमिंग का टैग दे डाला।

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने भारती को इंटरनेट पर खरी खोटी सुनाना शुरू कर डाला कि वो ऐसे किसी को भी नहीं कह सकती। तमाम यूजर ने भारती सिंह की बॉडी शेमिंग को लेकर क्लास लगा दी। बात करें आयशा खान के प्रोफेशनल करियर की तो वे अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में नजर आईं। आयशा खान ने फिल्म के गाने 'शरारत' में आइटम गर्ल बन डांस किया जो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। शो 'बिग बॉस 17' के बाद आयशा खान का करियर ऊंचाइयों पर है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article