शहजादा-प्रतीक्षा का सपोर्ट करते-करते श्रुति उल्फत पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, बोलीं- इतनी सीनियर एक्ट्रेस होकर भी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 6, 2024, 12:44 PM IST

शिल्पा शिंदे अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ये रिश्ता क्या कहलाता है के शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के सपोर्ट में उतरी है। एक्ट्रेस का कहना है कि कभी भी नए लोग सेट पर नखरे नहीं दिखाते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सीनियर एक्ट्रेस श्रुति उल्फत को भी खरी-खोटी सुनाई है।

स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है चर्चा में है। मेकर्स ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को अनप्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से रातोंरात बाहर कर दिया। शहजादा और प्रतीक्षा शो में अरमान और रुही का लीड रोल प्ले कर रहे थे। दोनों के शो से बाहर होने पर फैंस को झटका लगा था। शहजादा और प्रतीक्षा को रोहित पुरोहित और गर्विता सीधवानी ने रिप्लेस किया है। शहजादा और प्रतीक्षा के बाहर होने पर ये रिश्ता की पूरी स्टार कास्ट ने अपना-अपना रिएक्शन दिया। अब शहजादा और प्रतीक्षा के सपोर्ट में शिल्पा शिंदे उतरी है। एक्ट्रेस ने इसी के साथ सीनियर एक्टर श्रुति उल्फत को लताड़ भी लगाई है।

शिल्पा का फूटा श्रुति उल्फत पर गुस्सा

शिल्पा ने श्रुति की आलोचना करते हुए कहा, सच्चाई जाने बिना किसा का पक्ष लेना सही नहीं है और आप लगातार दो लोगों की बुराई नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्रुति जैसी सीनियर एक्टर न्यू कमर्स शहजादा और प्रतीक्षा के करियर की खत्म करने की बात क्यूंं कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता है कि नए एक्टर्स सेट पर नखरे दिखा सकते हैं क्योंकि उनसे बहुत काम करवाया जाता है।

End of Feed