'मेरी कीमत नहीं चुका पाओगे...'- कोलाबोरेशन की मांग पर शहनाज गिल ने दिखाए तेवर, अब लोग लगा रहे हैं लताड़

Shehnaaz Gill Trolls Brutally For Saying You Cannot Afford Me: पंजाब की कैटरीना कैफ से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्रांड कोलाबोरेशन के नाम पर कहती दिखीं कि आप मेरी कीमत नहीं चुका पाओगे। इस बात के लिए शहनाज बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Shehnaaz Gill Trolls Brutally For Saying You Cannot Afford Me: पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों बॉलीवुड में अपनी धाक जमा रही हैं। शहनाज गिल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। खासकर 'बिग बॉस 13' के जरिए शहनाज गिल को अपार लोकप्रियता हासिल हुई है। शहनाज गिल इन दिनों बॉलीवुड मूवीज में हाथ आजमा रही हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में शहनाज गिल ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से अब वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। शहनाज गिल का ये वीडियो देख लोगों का पारा भी सातवें आसमान पर है।

शहनाज गिल हुईं बुरी तरह ट्रोल

End of Feed