टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 6 March: तमाचे के साथ चारु का स्वागत करेगी मनीषा, वकालत से मुंह फेर लेगा अरमान

YRKKH Spoiler 6 March: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि चारु पोद्दार हाउस लौट आई । वहीं अरमान को कहीं नौकरी नहीं मिलेगी तो वो वकील का करियर छोड़ देगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए 6 मार्च का स्पॉइलर।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 March

YRKKH Spoiler 6 March: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान से होती है जो ब्रोकर को पैसों देने से मना कर देगा क्यूंकी घर की हालत खराब है। ऐसे में अभिरा दस हजार रुपए निकालकर ब्रोकर को देगी और अरमान को भी समझाएगी की हमें पांव फैलाने होंगे जितनी हमारी चादर है। अभिरा की बात सुनकर अरमान को लगता है कि जिंदगी का रियल स्ट्रगल वो अब देख रहा है। दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में माधव कावेरी पर इल्जाम लगाता है कि उसकी वजह से पूरा घर बर्बाद हो गया है। इस बीच पोद्दार हाउस में चारु की एंट्री होगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे देखने को मिलेगा कि चारु कावेरी से कहती है कि उसे कभी अभीर से शादी करनी ही नहीं थी। ऐसे में मनीषा गुस्से में आकार चारु को थप्पड़ जड़ देगी क्यूंकी उसकी वजह से कियारा की जिंदगी बर्बाद हो गई है। संजय अपनी बेटी का बचाव करते हुए मनीषा से बहसबाजी करेगा। गरीबी के कारण अरमान कॉफी से चाय पर उतर आया है, दोनों मियां बीवी एक दूजे का सहारा बनेंगे। इस बीच देखने को मिलता है कि शादी की रात को संजय ने चारु को धमकी दी थी कि अगर उसने अभीर से शादी की तो वो काजल को तलाक दे देगा।

राजन शाही के शो में ट्विस्ट तब आएगा जब संजय चारु को अपनी हरकत की सफाई देगा और दोनों की बीच की बातें कृष सुन लेगा। अरमान फैसला लेता है कि वो वकालत हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ना चाहता है जिसे सुन अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। कहानी में आगे चलकर क्या-क्या नीव ट्विस्ट देखने को मिलेंगे ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article