Shehnaaz Gill को डेट कर रहे हैं राघव जुयाल! जानें अटकलों के बीच की सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 14, 2023, 11:02 AM IST

Shehnaaz Gill Dating Rumour With Raghav Juyal: राघव जुयाल और शहनाज गिल के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राघव और शहनाज साथ दिखाई दे रहे हैं।

Shehnaaz Gill Dating Rumour With Raghav Juyal: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने घूमने-फिरने के वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले शहनाज और राघव के डेटिंग की खबरें सामने आई थी। इस पर राघव जुयाल ने रिएक्टर करते हुए कहा था कि ये खबरें अफवाह है। हम दोनों एक- दूसरे के सिर्फ अच्छे दोस्त है। इससे ज्यादा हमारे बीच में कुछ नहीं है। एक बार फिर दोनों की डेटिंग खबरें सुर्खियों में है।

End of Feed