टीवी मसाला

BB 17: नेशनल टेलिविजन पर अंकिता लोखंडे ने दी पति को गाली, भड़के विक्की जैन बोले- तू मुझसे बात...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 14, 2023, 12:38 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच में जमकर झगड़ हो रहे हैं। दोनों को झगड़ते हुए देखकर फैंस निराश हो गए हैं। अंकिता ने बीते एपिसोड में विक्की को नेशनल टेलिविजन पर गाली दे दी।

Image

Ankita lokhande and Vicky jain (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) अक्सर लड़ते- झगड़ते नजर आते हैं। दोनों के बीच में आए दिन लड़ाई होती रहती हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने भी अंकिता और विक्की को समझाया था कि वो क्या दिखाने चाहते हैं उनके ऊपर है। बीते एपिसोड में अंकिता और विक्की के बीच में फिर से झगड़ा होता है। दरअसल अंकिता विक्की को सोने के लिए बुलाती है। लेकिन विक्की अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं। विक्की को इस तरह मस्ती- मजाक करते हुए देखकर अंकिता उन्हें गुस्से में गाली दे देती है। इस बात को लेकर विक्की नाराज हो जाते हैं।

विक्की अंकिता से कहते हैं, कौन अपने पति को गाली देता है। इस तरह से नेशनल टेलिविजन पर गाली देना सही है। अगर मैं ऐसा करता तो। तेरा ये बिहेवियर सही है क्या। अंकिता अपने इस बिहेवियर के लिए विक्की से माफी मांगती हैं। वो कहती हैं कि मैं गुस्से में थी इसलिए मुंह से गाली निकल गई।

अंकिता ने विक्की को गाली दी

विक्की कहते हैं कि अभी मुझसे बात मत कर। वो उन्हें झटक देते हैं। अगले दिन दोनों के बीच में सब ठीक हो जाता है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में बिग बॉस विक्की के मकान का तबादला कर देते हैं जिसकी वजह से अंकिता विक्की से नाराज हो जाती है। दोनों के बीच में इस बात को लेकर जमकर झगड़ा होता है। इतना ही नहीं अंकिता विक्की से कहती हैं कि भूल जा हम शादीशुदा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article