Shahid speaks on loyalty: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज फर्जी को लेकर चर्चा में हैं। शाहिद कपूर की फर्जी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसमें साउथ कलाकार विजय सेतुपति भी दिखाई दे रहे हैं। इस वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए शाहिद कपूर अदाकारा शहनाज गिल के टॉक शो पर गए थे, जहां उन्होंने मजेदार बातें कीं। शहनाज गिल ने बातों-बातों में शाहिद कपूर से यह भी पूछ डाला कि क्या वो अपनी पत्नी मीरा राजपूत के लिए लॉयल हैं या नहीं? शाहिद कपूर को यह सवाल काफी अटपटा लगा लेकिन उन्होंने इसका ऐसा जवाब दिया कि शहनाज गिल का मुंह बंद हो गया।
हॉट हसीनाएं देखकर फिसल जाते हैं Shahid Kapoor? Shenaaz Gill को Farzi एक्टर ने बताई सच्चाई
असल में शहनाज गिल ने चैट करते हुए शाहिद कपूर से पूछा कि क्या वो अपनी पत्नी मीरा के प्रति लॉयल हैं? शहनाज का ये सवाल शाहिद कपूर को बहुत अटपटा लगा लेकिन उन्होंने इसका जवबा दिया। शाहिद कपूर ने कहा, 'आपको ऐसा क्यों लगता है कि मैं अपनी पत्नी के प्रति लॉयल नहीं हूं?' शाहिद कपूर के इस जवाब के बाद शहनाज गिल थोड़ी देर के लिए शांत हो गईं, फिर उनकी हंसी छूट गई और शाहिद कपूर भी हंसने लगे।
शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से की है अरेंज मैरिज
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ अरेंज मैरिज की थी। करीना कपूर खान से ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा लेकिन वो किसी भी रिलेशन को आगे लेकर नहीं गए। अंत में परिवारवालों के कहने पर वो मीरा राजपूत से मिले, जो उनसे काफी छोटी थीं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक-दूसरे को पहली मुलाकात से ही पसंद करने लगे थे, जिसके बाद घरवालों ने इनकी शादी करा दी। मीरा से शादी करने के बाद से ही शाहिद कपूर सुधर गए। इसके बाद उनका नाम किसी हसीना के साथ नहीं जुड़ा। शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं, फैंस में काफी मशहूर हैं।
