टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th February, 2023 Full Episode: वीणू को पता चली सई की सच्चाई, पाखी ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 10, 2023, 02:44 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th February, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में वीणू को अपनी सच्चाई जल्द पता लगने वाली हैं। मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में वीणू को अपनी असली मां का सच पता चल गया है। पाखी का टूटा दिल।

Image

Ghum Hai kisi ke pyaar mein(credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 10th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार टैक चल रहा है। वीणू को लेकर पाखी और सई के बीच तकरार चल रही है। एपिसोड की शुरुआत सई के साथ होती है, जहां वीणू अपनी असली मां को धक्का दे देता है। वो वीणू का रिएक्शन देखकर हैरान हो जाती है। पाखी ने विनायक से कहा है कि सई एक बुरी औरत है, जो तुम्हें मुझसे दूर करना चाहती हैं। विनायक पाखी को गले लगाता है। वो कहता है कि कभी भी उसे छोड़कर नहीं जाएगा। सई विनायक की हरकत से काफी दुखी हो जाती हैं। विराट भी ये सब देखकर परेशान हो जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि वो किस तरह से सई और वीणू को एक करें।

विराट और सवि सई को संभालने की कोशिश करते हैं। विराट सवि से कहता है कि अपनी मां का ख्याल रखना। सवि अपनी मां को प्यार से गले लगाती है। सई पूछती हैं कि क्या मैं सच में अच्छी मां नहीं हूं। सवि कहती हैं कि वीणू दादा आपसे गुस्सा है, इसलिए वो ऐसा कह रहे हैं। आप परेशान मत हो। वो अपनी मां से वादा करती हैं कि आपको और वीणू दादा को एक कर दूंगी।

विनायक को पता चली सई की सच्चाई

भवानी देवी भी सई को बुरा- भला कहती हैं। ये सब देखकर विराट से सहन नहीं होता है। वो कहता है कि एक बार आप सब सई की तरफ से भी सोचो। सई दुख में टेडी को विनायक समझ उससे बाते करती हैं। अपनी दिल की बात कहते हुए काफी रोने लगती है। सवि पूछती है कि मां आप किससे बात कर रहे हो। विनायक सपने में देखता है सई उसे उसकी मां से दूर करना चाहती है। ये सपना देखकर विनायक काफी डर जाता है। पाखी उसे संभालती है और कहती हैं तुम्हें मुझसे कोई दूर नहीं कर सकता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article