टीवी मसाला

Shefali Jariwala की प्रार्थना सभा में फूट-फूटकर रोते दिखे ये शख्स, अपनी तकलीफ भूल पराग त्यागी ने पोछे आंसू

Shefali Jariwala Prayer Meet Video: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला इस दुनिया को अलविदा कह गईं, लेकिन एक भी पल ऐसा नहीं है जब लोगों ने उन्हें याद न किया हो। बीते दिन शेफाली जरीवाला की प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें एक्ट्रेस के पिता फूट-फूटकर रोते नजर आए।

Image

शेफाली जरीवाला की प्रार्थना सभा का वीडियो आया सामने

Shefali Jariwala Prayer Meet Video: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। शेफाली जरीवाला ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई थी। उन्होंने 'बिग बॉस 13' में भी रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन ने फैंस ही नहीं टीवी और बॉलीवुड स्टार्स के पैरों तले भी जमीन खींच ली। आरती सिंह से लेकर माहिरा शर्मा जैसे कई स्टार्स शेफाली की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोते नजर आए। बीते दिन शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें उनके पति पराग त्यागी के साथ-साथ परिवार के बाकी सदस्य भी भावुक नजर आए। इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की प्रार्थना सभा से जुड़े वीडियो में उनके पिता के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। अपनी बेटी को याद करते हुए उनके पिता फूट-फूटकर रोते नजर आए। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में पराग त्यागी ने अपना दर्द भूलकर उनकी तकलीफ को कम करने की कोशिश की। उन्होंने शेफाली जरीवाला के पिता के आंसू पोछे और उन्हें शांत कराने की भी कोशिश की। बता दें कि शेफाली जरीवाला के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी।

डॉक्टर ने शेफाली जरीवाला की मौत का बताया ये कारण

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन का कारण पहले कार्डियक अरेस्ट बताया गया। लेकिन बाद में डॉक्टर्स ने कहा कि 'कांटा लगा' गर्ल की मौत की वजह लो बीपी हो सकती है। शेफाली की करीबी दोस्त का कहना था कि एक्ट्रेस के घर उस दिन सत्यनारायण की पूजा थी। ऐसे में उन्होंने व्रत रखा हुआ था। लेकिन व्रत में ही शेफाली ने विटामिन सी आईवी ड्रिप भी ली। शेफाली की दोस्त ने साफ किया कि ये दवाई वे अक्सर लेती थीं और इससे कोई परेशानी नहीं होती।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article