टीवी मसाला

कैंसर पीड़ित Dipika Kakar का शेफाली जरीवाला के निधन की खबर पढ़ते ही हुआ ऐसा हाल, बोलीं- किसकी कितनी जिंदगी...

Dipika Kakar Gets Sad As She Read About Shefali Jariwala Death: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने शेफाली जरीवाला 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। शेफाली जरीवाला के निधन की खबर पढ़ते ही दीपिका कक्कड़ बेहद मायूस हो गईं। उन्होंने शोएब इब्राहिम के व्लॉग में इस बारे में बात किया।

Image

शेफाली जरीवाला के निधन से स्तब्ध हुईं दीपिका कक्कड़

Dipika Kakar Gets Sad As She Read About Shefali Jariwala Death: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान करके रख दिया है। शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फैंस और टीवी स्टार्स को काफी झटका लगा। एक्ट्रेस ने 'कांटा लगा' गाने के जरिए पूरी इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। उन्हें 'बिग बॉस 13' में भी देखा गया था, जहां उनकी गेम ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन से टीवी स्टार्स स्तब्ध नजर आए। वहीं जब दीपिका कक्कड़ ने उनके निधन की खबर पढ़ी तो उनका चेहरा भी बिल्कुल मायूस हो गया। उन्होंने शोएब इब्राहिम के व्लॉग में इस बारे में बात करते हुए कहा कि जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं है।

शोएब इब्राहिम ने जैसे ही दीपिका कक्कड़ की ओर कैमरा किया, वह मायूस नजर आईं। वहीं जब शोएब ने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन की खबर पढ़ रही थीं। उन्होंने एक्ट्रेस के निधन को लेकर कहा, "ये बहुत ही हैरान करने वाला और उदासीन है। हम शेफाली से निजी तौर पर नहीं मिले और न ही जानते हैं। लेकिन हमने उनका काम देखा है। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। कब किसके साथ क्या होने वाला है, किसकी जिंदगी कितनी है। वो सब ऊपर वाला जानता है। तो खुश रहो और मुस्कुराते रहो। इन दिनों दुनिया में बहुत ही नकारास्तमक चीजें हो रही हैं। लेकिन मैं सिर्फ ईश्वर का आभार व्यक्त करती हूं। सिर्फ खुश रहो।"

तो यह है शेफाली जरीवाला के निधन की वजह?

अंबोली पुलिस थाने के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन की वजह ब्लड प्रेशर अचानक गिरना बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "कार्रवाई के मुताबिक, डॉक्टर्स का मानना है कि मौत की वजह उनके ब्लड प्रेशर की कमी हो सकती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article