रश्मि देसाई की "मौत की दुआएं" मांग रहे हैं लोग, शेफाली जरीवाला के फैंस ने बरसाया भयंकर गुस्सा

अदाकारा रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद शेफाली जरीवाला के फैंस गुस्से में आ गए हैं। फैंस का मानना है कि रश्मि देसाई को शेफाली की मौत के चंद दिनों के अंदर ऐसी बोल्ड फोटोज शेयर नहीं करनी चाहिए थीं।

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हसीना रश्मि देसाई अक्सर अपने बेबी फेस के लिए लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन इस दफा उनका यही बेबी फेस लोगों के दिलों पर छुरियां चला रहा है। रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सफेद शर्ट और ब्लू जींस में दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं, जिनकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से की आग में जलना पड़ रहा है। असल में टीवी इंडस्ट्री की मशहूर हसीना शेफाली जरीवाला की हाल ही में मौत हुई है। अदाकारा की मौत के चंद दिनों के अंदर ही रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर कर डाली हैं, जिस कारण लोग उन पर भड़क रहे हैं। लोगों का मानना है कि रश्मि देसाई को समय और हालात देखकर ऐसा फोटोशूट शेयर करना चाहिए था।

Rashmi Shefali (1)

रश्मि देसाई की लेटेस्ट फोटोज पर शेफाली जरीवाला के फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "क्या ये सही वक्त है ऐसी फोटोज शेयर करने का। रश्मि देसाई अपनी अक्ल खो बैठी है क्या... शेफाली की मौत का इसे बिल्कुल भी दुख नहीं है क्या..." तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, "पब्लिसिटी पाने का इससे बेहतर समय तो मिल नहीं सकता था रश्मि को... रश्मि देसाई ने घटियापन की सारी हदें पार कर डाली हैं। क्या मतलब है शेफाली की मौत के समय ऐसी तस्वीरें शेयर करने का..."

End of Feed