टीवी मसाला

Anupamaa Promo: चॉल की औरतों के साथ मैदान में उतरेगी अनुपमा, डांस मुकाबले में चटाएगी राही को हार की धूल

Anupamaa Promo: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' का एक लेटेस्ट प्रोमो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया। प्रोमो में जिंदगी ने अनुपमा को एक और मौका दिया है अपनी किस्मत चमकाने का। अनुपमा डांस मुकाबले में हिस्सा लेकर राही को मात देने के लिए तैयार है। यहाँ देखिए प्रोमो।

Image

Anupamaa Promo

Anupamaa Promo: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों काफी चर्चा में रहे। लगातार कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग और कहानी के चलते शो को बंपर टीआरपी भी मिल रही है। पिछले हफ्ते शो लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ था। कल यानी गुरुवार को नई टीआरपी लिस्ट सामने आएगी जिसमें 'अनुपमा' का क्या हाल होगा देखना दिलचस्प होने वाला है। इस बीच मेकर्स ने 'अनुपमा' सीरियल से जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर डाला जो फैंस के लिए सप्राइज़ है। प्रोमो में अनुपमा को जिंदगी ने नया मौका दिया लेकिन कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।

राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के प्रोमो कि शुरुआत अनुपमा से हुई जो कहती है 'सभी की जरूरतों का ख्याल रखना उसकी जिम्मेदारी थी। अब अपने लिए कुछ करना भी तो खुद की जिम्मेदारी है। आज जिंदगी ने तुझे एक और मौका दिया है।' तभी प्रशाद बांटते हुए अनुपमा को डांस मुकाबले का इश्तेहार देखने को मिलता है जो उसे इशारा करती है जिंदगी बदल देने का। ऐसे में अनुपमा चॉल की सभी औरतों को मनाती है इस डांस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए। पहले तो सब मना करती हैं लेकिन बाद में स्टेज पर धांसू एंट्री लेकर सभी के होश उड़ा देती हैं।

चॉल की औरतों के साथ मिलकर अनुपमा खुद का डांस ट्रुप बनाएगी। बता दें इस डांस मुकाबले में अनुपमा का सामना किसी और से नहीं बल्कि राही से होगा। पंडित मनोहर ही अनुपमा के गुरु बन डांस कोरियोग्राफ करेंगे। प्रोमो देखने में काफी मजेदार लग रहा है। फैंस इस स्टोरी लाइन को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article