टीवी मसाला

Shefali Jariwala के निधन पर बाबा रामदेव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इंसान 100 साल जी सकता है लेकिन...

Shefali Jariwala Death Baba Ramdev Breaks Silence: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन ने लोगों को चौंकाकर रख दिया है। वहीं हाल ही में इस मामले पर बाबा रामदेव ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर का भी हवाला दिया।

Image

शेफाली जरीवाला के निधन पर बाबा रामदेव ने तोड़ी चुप्पी

Shefali Jariwala Death Baba Ramdev Breaks Silence: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। शेफाली जरीवाला ने 'कांटा लगा' गाने से रातों-रात असीम लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन बीती 27 जून को शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन ने फैंस और स्टार्स को हैरान करके रख दिया है। शेफाली जरीवाला के निधन की वजह जहां पहले कार्डियक अरेस्ट बताई गई तो वहीं बाद में डॉक्टर्स ने अनुमान लगाया कि एक्ट्रेस की मौत का कारण लो ब्लड प्रेशर भी हो सकता है। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन को लेकर अब बाबा रामदेव ने चुप्पी तोड़ी है।

एनडीटीवी से बात करते हुए बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया कि इंसान की जिंदगी केवल 100 वर्ष नहीं बल्कि 150-200 वर्ष तक होती है। लेकिन इंसान अपने दिलों, दिमाग, आंखें और लिवर पर बहुत दबाव बना लेता है। उनका कहना है कि अगर अपने खान-पान पर सही से ध्यान दिया जाए तो जिंदगी 100 साल तक चल सकती है। बाबा रामदेव ने इन सबके बीच शेफाली जरीवाला के निधन के बारे में भी बात की। उन्होंने शेफाली की मौत पर चुप्पी तोड़ते हुए हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर का हवाला देकर समझाने की कोशिश की।

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन पर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने कहा, "इंसान के लिए ये जरूरी है कि वो अंदर से भी स्वस्थ रहे। हार्डवेयर ठीक था, लेकिन सॉफ्टवेयर में दिक्कत थी। लक्षण ठीक थे, लेकिन सिस्टम में परेशानी थी।" वहीं हार्ट अटैक की बात पर बाबा रामदेव ने कहा, "इंसान को अपने शरीर के प्राकृतिक चक्र से छेड़खानी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये आंतरिक रूप से दिक्कत खड़ी कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक आने की संभावना होती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article