Sheezan Khan in Bigg Boss 18: टीवी एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) को चाहने वाले लोगों के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शीज़ान खान अपनी को एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या केस के बाद सुर्खियों में आ गए थे। एक्ट्रेस ने अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनके घरवालों ने शीजान पर कई आरोप भी लगाए थे। तुनिशा के परिवार ने शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर दिया था, जिसके बाद वह 70 दिनों तक जेल में थे। इसके बाद से शीजान खुद को बेगुनाह साबित करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच, टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया को जानकारी मिली है कि जोधा अकबर अभिनेता एक कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने वाले हैं।
Sheezan Khan. (Credit: Instagram)
हाँ, आपने सही पढ़ा! एक सूत्र ने हमें बताया, 'शुरुआत में शीज़ान खान को बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए संपर्क किया गया था। अभिनेता घर में प्रवेश करने के लिए लगभग तैयार थे। हालांकि, कुछ कारणों से, वह अनिल कपूर के शो में भाग नहीं ले सके। इसलिए, अब मेकर्स बिग बॉस 18 के लिए शीज़ान के नाम पर विचार कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि शीज़ान बिग बॉस 18 में शामिल होने के लिए एक पर्फेक्ट कंटेस्टेंट हो सकते हैं।
ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने बिग बॉस के अपकमिंग सीज़न के लिए शीज़ान खान को फाइनल कर लिया है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि शीजान खान तुनिषा शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे। दिसंबर 2022 में अभिनेत्री की आत्महत्या से 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया। शीजान की मां और बहनें फलक नाज़ और शफक नाज़ ने उसे जेल से छुड़ाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। उनकी बहन फलक बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थीं।
