नमाज के फायदे बताकर ट्रोल हुईं 'शार्क टैंक' की Namita Thapar, मिली भद्दी गालियां; अब सपोर्ट में आया ये TV एक्टर

Shark Tank India Namita Thapar Troll Brutally: 'शार्क टैंक इंडिया' की नमिता थापर ने नमाज के फायदे बताया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया और भद्दी गालियां दी गईं। इस मामले पर नमिता थापर ने भी पलटवार किया है।

Shark Tank India Namita Thapar Troll Brutally: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की जज और मशहूर बिजनेसवुमन नमिता थापर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। नमिता थापर ऑनलाइन ट्रोलिंग और बदसलूकी का शिकार हुई हैं। उनके एक बयान पर लोगों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। यहां तक कि नमिता थापर के परिवार को भी भद्दी गालियां दीं। हालांकि इस पूरे मामले पर नमिता थापर ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल, नमिता थापर ने ईद के बाद एक पोस्ट साझा कर नमाज के फायदे बताए थे। उन्होंने बताया था कि नमाज के कई शारीरिक और मानसिक फायदे हैं। नमिता थापर (Namita Thapar) ने नमाज की तुलना कुछ योग के आसनों से की और लोगों को समझाना चाहा कि इससे तनाव कम होता है, साथ ही पाचन में भी मदद मिलती है। यह भी पढ़ें: Shark Tank से क्या जबरदस्ती Zomato के मालिक को किया गया था बाहर? अब मेकर्स ने किया खुलासा

namita thapar

नमिता थापर के सपोर्ट में आया ये टीवी एक्टर, फोटो क्रेडिट इंस्टाग्राम

    लेकिन नमिता थापर (Namita Thapar) की ये पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके लिए 'शार्क टैंक इंडिया' जज को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वहीं अह नमिता ने वीडियो साझा कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया औार कहा, "बीते तीन हफ्तों से मुझे लगातार गाली दी जा रही है और मेरी प्यारी मां को भी गंदे नाम दिये जा रहे हैं, क्यों? नमाज के स्वास्थ्य से जुड़े फायदों पर रील बनाने पर? मैं एक हेल्थ केयर प्रोफेशनल हूं। मैंने इतने सारे हिंदू धर्म पर रील बनाए, उनके स्वास्थ्य से जुड़े फायदे बताए। हर योग दिवस पर आसन, सूर्य नमस्कार की रील बनाी, लेकिन तब तो किसी ने कुछ नहीं बोला। मुझे सिखाया गया है कि धर्म का अर्थ सम्मान करना होता है और आप क्या इसी तरह सम्मान करते हैं? खासकर महिलाओं का?" यह भी पढ़ें: 'मेरा धर्म सबसे बड़ा'- पति संग पैचअप होते ही वड़ा पाव गर्ल के बदले सुर, मुस्लिम लड़के संग वीडियो बनाने पर मांगी माफी

    End of Feed